फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india undoing ecological wrong by bringing back cheetahs

28th Ozone Day: केंद्रीय पर्यावरण बोले-चीतों को वापस लाकर पारिस्थितिक गड़बड़ी को दूर कर रहा है भारत

Fri, 16 Sep 2022 09:21 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 09:21 PM IST
सार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि अत्यधिक शिकार के कारण देश में विलुप्त हो चुके चीते को वापस लाकर भारत एक पारिस्थितिक गड़बड़ी को दूर कर रहा है।

विज्ञापन
india undoing ecological wrong by bringing back cheetahs
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि, अत्यधिक शिकार होने की वजह से चीता देश में विलुप्त होने के कगार पर थे। ऐसे में नामाबिया से चीतों को लाकर देश की बिगड़गती पारिस्थिति को दूर किया जा रहा है। 28वें ओजोन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने  शीतलन के उद्देश्यों के लिए ऊर्जा के सावधानीपूर्वक उपयोग पर भी जोर दिया। भारत उन देशों में से एक है जो पारिस्थितिक गलतियों को पहले से करता आया है। उन गलितयों को सुधारा जा रहा है। भारत में शिकार अधिक होने की वजह से चीता विलुप्त हो गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए जा रहे आठ चीतों को रिहा करेंगे। चीता एकमात्र बड़ा मांसाहारी है जो भारत से पूरी तरह से मिटा दिया गया था क्योंकि शिकार की वजह से चीतों का नुकसान हुआ। 1952 में सरकार ने इस पशु को विलुप्त घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि ओजोन परत के संरक्षण के लिए वियना कन्वेंशन और इसके मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के एक पक्ष के रूप में भारत ने ओजोन को कम करने वाले पदार्थों के उत्पादन और खपत को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। देश में चीतों का आना किसी सफलता की कहानी से कम नहीं है। मंत्री ने कहा कि भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में मार्च 2019 में इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान (आईसीएपी) लॉन्च किया, जो दुनिया में अपनी तरह का पहला प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएपी का प्राथमिक उद्देश्य शीतलन मांग को कम करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और प्रौद्योगिकी विकल्पों को आगे बढ़ाने के लिए एक एकीकृत दीर्घकालिक दृष्टि है। यादव ने कहा कि,  विकसित देश, जहां दुनिया की आबादी का 17 प्रतिशत है, वैश्विक कार्बन उत्सर्जन का 60 प्रतिशत हिस्सा है। उन्होंने कहा, भारत दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी का घर है और वैश्विक कार्बन उत्सर्जन के केवल 4 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भारत पीएम मोदी के जीवन के मंत्र को ध्यान में रखते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed