फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India tried to persuade Pak through back channel to release Kulbhushan Jadhav : Harish Salve

जाधव की रिहाई के लिए भारत ने पाकिस्तान से आईसीजे से इतर भी की थी बात : साल्वे

Sun, 03 May 2020 04:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 03 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
India tried to persuade Pak through back channel to release Kulbhushan Jadhav : Harish Salve
हरीश साल्वे (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा है कि भारत को उम्मीद थी कि सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव की रिहाई के लिए वह पाकिस्तान को मना लेगा। बता दें कि जाधव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने साल 2017 में जासूसी और आतंकवाद फैलाने के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय अदालत में जाधव के मामले में साल्वे भारत की ओर से शीर्ष अधिवक्ता थे। पूरे ट्रायल के बाद आईसीजे ने पिछले साल जाधव की मौत की सजा पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान को इस पर फिर से विचार करने को कहा था। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से आयोजित एक ऑनलाइन लेक्चर सीरीज के दौरान लंदन में मौजूद साल्वे ने कहा कि भारतीय पक्ष लगातार पूछता रहा है कि पाकिस्तान आईसीजे के फैसले पर कैसे अमल करेगा और प्रभावी समीक्षा का प्रस्ताव देने को कहा गया है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल्वे ने कहा, 'हमें उम्मीद थी कि हमें उम्मीद थी कि शायद दूसरे तरीके से बात करने पर पाकिस्तान जाधव की रिहाई के लिए राजी हो जाए। हमने पाकिस्तान से कहा कि जाधव को जाने दें क्योंकि यह मामला उनके अहम के लिए बड़ी समस्या बन गया है। हमें उम्मीद थी कि वह जाधव को रिहा कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'


उन्होंने कहा, हमने पाक को चार-पांच पत्र लिखे। वो केवल मना करते रहे। मुझे लगता है हम ऐसी स्थिति में पहुं गए हैं जहां हमें अब फैसला लेना है कि सही परिणाम के लिए हम आईसीजे वापस जाना चाहते हैं या नहीं क्योंकि पाकिस्तान की सहयोग करने की कोई मंशा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed