फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India To Waive 10 percent customs Import Duty On Covid Vaccines, Says Government Source: Report

फैसला: अब वैक्सीन की किल्लत होगी खत्म, विदेशी कोविड टीकों पर आयात शुल्क माफ!

Tue, 20 Apr 2021 12:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 20 Apr 2021 12:08 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि विदेशों से आयात होने वाली कोरोना वैक्सीन पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इन वैक्सीन पर लगने वाला 10 फीसदी आयात शुल्क माफ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
India To Waive 10 percent customs Import Duty On Covid Vaccines, Says Government Source: Report
वैक्सीन के आयात पर शुल्क माफ! - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर को रोकेने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार कोविड टीकाकरण अभियान में तेजी लाने में जुटी है। इसी के चलते केंद्र सरकार फैसला ले सकती है कि विदेशों से आयात होने वाली कोरोना वैक्सीन पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इन वैक्सीन पर लगने वाला 10 फीसदी आयात शुल्क माफ किया जा सकता है, इस फैसले से देश में आने वाली विदेशी वैक्सीनों की कीमत भी कम हो सकेंगी। साथ ही निजी कंपनियों को भी वैक्सीन आयात करने की मंजूरी दी जा सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार अगर यह फैसला लेती है, तो देश में वैक्सीन की पर्याप्त डोज मुहैया कराना आसान हो जाएगा। सरकार ने रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन के आयात को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन जल्द ही भारत आ सकती है। इसके अलावा फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन से भी अपनी वैक्सीन भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन


निजी कंपनियों को भी मिल सकती है आयात की मंजूरी
नाम उजागर न करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि सरकार निजी कंपनियों को भी वैक्सीन के आयात की मंजूरी देने पर विचार कर रही है। ये कंपनियां इस वैक्सीन को खुले बाजार में बेच सकेंगी और इसमें सरकार कोई दखल नहीं देगी। इन कंपनियों को वैक्सीन की कीमत तय करने की छूट दी जा सकती है। अभी देश में कोविड-19 वैक्सीन की खरीद और बिक्री पर केंद्र सरकार का नियंत्रण है। वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल और पाकिस्तान वसूल रहे 20 फीसद आयात शुल्क 

नेपाल और पाकिस्तान जैसे कई एशियाई देश वैक्सीन के आयात पर 10 से 20 प्रतिशत का शुल्क लगाते हैं। इसके अलावा लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना और ब्राजील भी कोविड वैक्सीन के आयात पर 20 फीसद तक का आयात शुल्क वसूल रहे हैं। भारत में कोविड वैक्सीन के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत है। इस पर 10 फीसद सोशल वेलफेयर सरचार्ज और 5 प्रतिशत आईजीएसटी वसूला जाता है।

बता दें कि भारत सरकार ने फैसला लिया है कि एक मई से देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना टीका दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed