फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to send back 276 Myanmar soldiers fled to Mizoram know more

Mizoram: म्यांमार के 276 सैनिकों को वापस भेजेगा भारत, पड़ोसी देश से भाग कर मिजोरम आए थे सैनिक, जानिए मामला

Sun, 21 Jan 2024 09:33 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 21 Jan 2024 09:33 PM IST
सार

भारत म्यांमार के 276 सैनिकों को वापस भेजेगा। पिछले हफ्ते ये सैनिक भागकर पूर्वोत्तर भारत के सीमावर्ती राज्य मिजोरम में पहुंच गए थे। भारत से म्यांमार के सैनिकों को लौटाने का सिलसिला दो-तीन दिनों तक चलने की संभावना है।

विज्ञापन
India to send back 276 Myanmar soldiers fled to Mizoram know more
भारत और म्यांमार - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने म्यांमार के सैनिकों को लौटाने पर बड़ा फैसला लिया है। भारत ने कहा है कि म्यांमार के 276 सैनिकों को वापस भेजा जाएगा। विद्रोही गुटों के साथ झड़प के बाद भागकर मिजोरम आए इन सैनिकों की वापसी सोमवार-मंगलवार को होगी। मामले से जुड़े अधिकारी ने बताया कि सैनिकों को वापस लौटाने की कार्रवाई पूरी करने में दो-तीन दिन लगने की संभावना है। भारत ने साफ किया है कि म्यांमार से मिजोरम आए 600 से अधिक सैनिकों को उनके देश भेजा जाएगा।
विज्ञापन


510 KM की सीमा मिजोरम से लगी
म्यांमार के सैनिकों के भारतीय राज्य मिजोरम आने पर समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विद्रोही समूह के साथ मुठभेड़ के बाद सैनिक बड़ी संख्या में सीमावर्ती प्रदेश मिजोरम आ गए हैं। असम राइफल्स के अधिकारी ने बताया कि 276 सैनिकों को म्यांमार वायुसेना के विमान से वापस भेजा जाएगा। आइजोल के पास लेंगपुई हवाई अडंडे से पड़ोसी देश के राखीन में सिटवे तक पहुंचाए जाएंगे। बता दें कि मिजोरम की 510 किमी लंबी सीमा म्यांमार से लगती है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 जनवरी को हथियारों और गोला-बारूद से लैस म्यांमार के सैनिक दक्षिणी मिजोरम के लॉन्ग्टलाई जिले में घुस आए। भारत-म्यांमार-बांग्लादेश ट्राइजंक्शन पर बांडुकबंगा गांव में घुसे तमाम सैनिक असम राइफल्स के पास पहुंचे। असम राइफल्स के अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिविर में ले जाया गया। बाद में अधिकांश सैनिकों को लुंगलेई में भेज दिया गया। इसके बाद से वे असम राइफल्स की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed