फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to buy supercomputer for predicting Monsoon

अब भारत में मानसून की भविष्यवाणी करेगा सुपर कंप्यूटर

Wed, 08 Jun 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
India to buy supercomputer for predicting Monsoon
क‌िसान

अब वह ‌दिन दूर नहीं जब देशवासियों खासकर किसानों को मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। अब तक ब्रिटिश सरकार के समय के तरीके अपनाकर मौसम के बारे में जानकारी इकट्ठा करने वाला देश का मौसम विभाग समय के साथ बदलाव करते हुए अपने आप को हाईटेक बनाने जा रहा है।

विज्ञापन


सरकार इसके लिए 60 मिलियन डॉलर खर्च करके एक सुपर कंप्यूटर खरीदने जा रही है। यह कंप्यूटर यूएस मॉडल पर बना है और थ्री डाइमेंशनल तकनीक से भारत में मौसम वैज्ञानिकों तक मौसम की सटीक जानकारी मुहैया कराएगा।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार मौसम की बेहतर जानकारी से भारत में खेती बाड़ी से होने वाली उपज में करीब 15 फीसद तक इजाफा हो जाएगा। यही नहीं इससे किसान ये भी जान सकेंगे की किस समय धान बोया जाए या फर्टीलाइजर खेतों में छिड़की जाए ताकि बेहतर पैदावार हो सके। ये दुनिया में चावल,चीनी,गेहूं और कॉटन के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक के ‌लिए पैदावार बढ़ाने में सहायक सिद्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एम राजीवन का कहना है कि अगर सबकुछ सही रहा तो 2017 में मौसम विभाग पुराने तकनीक को छोड़, नई तकनीक से मौसम की भविष्यवाणी करने लगेगा। हालांकि राजीवन ने सुपर कंप्यूटर मुहैया कराने वाली कंपनी के बारे में बताने से तो मना कर दिया पर कहा जो आईबीएम ने पहले दिया था उससे ये 10 गुना तेज काम करेगा।


गौरतलब है कि मौसम विभाग मौसम की जानकारी संयुक्त रूप से पांच रिजन्स के लिए जारी करता है न की राज्यों के लिए। इस वजह से खेती से जुड़े देशभर के किसानों के लिए ये नाकाफी साबित होती है। अब इस तकनीक से किसानों को भरोसा है कि बेहतर जानकारी मिल सकेगी और उन्हें खेती करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed