फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to begin production of LCA Mark2 jets by 2029 5th gen fighter AMCA by 2035

Air Force: 2029 में बड़े पैमाने पर एलसीए मार्क-2 लड़ाकू विमान तैयार करेगा भारत, भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत

Sun, 11 Aug 2024 09:45 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 11 Aug 2024 09:45 PM IST
सार

वर्ष 2029 तक भारत में उच्च तकनीक के एलसीए मार्क-2 लड़ाकू विमानों को बड़े स्तर पर तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, वर्ष 2035 से भारत में ही पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमानों का उत्पादन शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन
India to begin production of LCA Mark2 jets by 2029 5th gen fighter AMCA by 2035
एलसीए लड़ाकू विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत लड़ाकू विमान कार्यक्रम में एक उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है। बताया गया है कि भारत के आसमान में मार्च 2026 से 4.5 जेनरेशन प्लस एलसीए मार्क-2 लड़ाकू विमान उड़ते दिखाई देंगे। इसके अलावा खास बात यह है कि वर्ष 2029 में भारत में ही इन उच्च तकनीक के लड़ाकू विमानों को बड़े स्तर पर तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, रक्षा अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2035 से भारत में पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमानों का उत्पादन शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन


बैठक में लड़ाकू विमान कार्यक्रम पर चर्चा 
बताया गया हैकि कुछ दिन पहले डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत और भारतीय वायुसेना के उपाध्यक्ष एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की बैठक हुई। इस बैठक में उच्च तकनीक के लड़ाकू विमान कार्यक्रम की समयसीमा को लेकर चर्चा की गई।  डीआरडीओ के अधिकारियों ने बताया कि डॉ. कामत और एयर मार्शल दीक्षित ने एलसीए मार्क-2 लड़ाकू विमान की उत्पादन कार्यक्रम को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीआरडीओ के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान लड़ाकू विमानों के बारे प्रगति स्थिति को लेकर भी जानकारी दी गई। बैठक के दौरान एलसीए मार्क-2 कार्यक्रम पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


इस वजह से हुए देरी 
बताया गया है कि कार्यक्रम में अब लगभग एक वर्ष की देरी होगी। दरअसल, पहले एलसीए मार्क-2 लड़ाकू विमान का नमूना 2025 की शुरुआत तक तैयार होना था। अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत धनराशि को जारी करने में देरी की वजह से समयसीमा को बढ़ाना पड़ा है। इस धनराशि का इस्तेमाल एलसीए मार्क-2 लड़ाकू विमानों के सौदे पर हस्ताक्षर के लिए किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगी एलसीए लड़ाकू विमानों की खूबियां
बताया गया है कि सभी एलसीए लड़ाकू विमानों में अमेरिका के जीई इंजन को लगाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा, एलसीए मार्क-1 और मार्क-1 ए लड़ाकू विमानों में जीई-404 इंजन लगाया जाएगा। इसके अलावा एलसीए मार्क-2 लड़ाकू विमान में जीई-414 इंजन लगाया जाएगा। अमेरिकी कंपनी के साथ भारत में ही इन इंजनों को तैयार किया जाएगा। आपको बता दें कि भारत सरकार ने मिराज 2000, जगुआर और मिग-29 लड़ाकू विमानों की जगह एलसीए मार्क-2 लड़ाकू विमानों को तरजीह दी है। दरअसल मिराज, जगुआर और मिग जैसे लड़ाकू विमान बीते 15 वर्ष से अधिक समय से भारतीय सुरक्षा बलों में सेवाए दे रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed