फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India tests record samples for coronavirus in 24 hours, here is all you need to know

लड़ेंगे कोरोना से: पिछले 24 घंटों में की गई 20.66 लाख नमूनों की जांच, नया कीर्तिमान

Sat, 22 May 2021 04:36 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 22 May 2021 04:36 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 20.66 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। भारत ने एक दिन में सर्वाधिक जांच का नया कीर्तिमान बनाया है। इसके साथ ही सकारात्मकता की दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
India tests record samples for coronavirus in 24 hours, here is all you need to know
भारत में कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक के सर्वाधिक 20.66 लाख नमूनों की जांच की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में जारी एक बयान में कहा कि देश में लगातार चौथे दिन 20 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई।

विज्ञापन


इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत देश में टीके की 19.33 करोड़ खुराकें दी गई हैं। शनिवार सुबह सात बजे की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 27 लाख 76 हजार 936 सत्र के दौरान टीके की 19 करोड़ 33 लाख 72 हजार 819 खुराकें दी गईं।
विज्ञापन


इनमें 97 लाख 38 हजार 148 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 66 लाख 91 हजार 350 को दूसरी खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि अग्रिम मोर्चे के एक करोड़ 48 लाख 70 हजार 81 कर्मियों को पहली खुराक और 83 लाख छह हजार 20 कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 से 44 वर्ष उम्र समूह में 92 लाख 97 हजार 532 लोगों को पहली खुराक दी गई। 45-60 वर्ष उम्र समूह में 6 करोड़ दो लाख 11 हजार 957 को पहली और 96 लाख 84 हजार 295 को दूसरी खुराक दी गई। वरिष्ठ नागरिकों में पांच करोड़ 63 लाख 83 हजार 760 लोगों को पहली खुराक और एक करोड़ 81 लाख 89 हजार 676 को दूसरी खुराक दी गई।

सकारात्मकता दर मे आ रही गिरावट
जैसे जैसे जांच की रफ्तार बढ़ रही है, देश में कोरोना की सकारात्मकता दर में गिरावट आ रही है। बीती चार मई को यह दर 24.8 फीसदी थी, वहीं 21 मई को यह दर 12.5 फीसदी पर आ गई। 

यूपी और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा जांच
जांच के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। यहां अब तक 4.6 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। वहीं, दूसरे स्थान पर मौजूद महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 3.2 करोड़ है। बिहार में 2.9 करोड़ नमूनों की जांच हुई है तो कर्नाटक में 2.8 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।



मंत्रालय के मुताबिक देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 29 लाख 23 हजार 400 हो गई है। लगातार नौवें दिन नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में तीन लाख 57 हजार 630 लोग संक्रमण से ठीक हो गए। देश में अब तक दो करोड़ 30 लाख 70 हजार 365 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed