{"_id":"5a32ce994f1c1bc5668b4fbc","slug":"india-tensed-for-siang-river-pollution-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल में सियांग नदी का दूषित होना चिंता का विषय: भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरुणाचल में सियांग नदी का दूषित होना चिंता का विषय: भारत
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Dec 2017 05:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी के प्रदूषित होने पर ‘चिंता’ जताई है। भारत ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर कुछ तथ्यों का पता लगा रहा है, जो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके चीनी समकक्ष वांग यी की मुलाकात के दौरान सामने आए हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि मंत्रालय पानी से जुडे़ इस मुद्दे से निपटने के लिए जल संसाधन मंत्रालय के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने इस संबंध में भारत और चीन के बीच मौजूदा तंत्र का भी हवाला दिया। कुमार ने कहा, ‘वास्तव में, यह हमारे लिए चिंता का विषय है। हम जल संसाधन मंत्रालय के साथ समन्वय बना रहे हैं। हमने कुछ तथ्यों का पता लगाया है।’
विज्ञापन
पढ़ें: असम और अरुणाचल से हटेगा 27 साल पुराना अफस्पा कानून
विज्ञापन
विदेश विभाग के प्रवक्ता से चीन की तरफ से पानी के प्रदूषित होने के अनुमान के बीच सियांग नदी के पानी के लोगों के प्रयोग करने लायक नहीं रहने के संबंध में सवाल पूछा गया था। सियांग नदी दक्षिणी तिब्बत में यारलुंग सांग्पो के नाम से जानी जाती है, जबकि असम में यह ब्रह्मपुत्र हो जाती है।
पिछले सप्ताह अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने राज्य की सियांग नदी में एनटीयू की मात्रा अधिक होने पर चिंता व्यक्त की थी। सीएम ने कहा था कि उनकी सरकार इस मामले को लेकर लगातार केंद्र के संपर्क में है जिससे कि भारत यह मुद्दा चीन के समक्ष उठाए।