फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India targeted Pakistan during virtual meeting of CICA

सीआईसीए बैठक में भारत ने लगाई पाक को लताड़, वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहा

Thu, 24 Sep 2020 06:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 24 Sep 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
India targeted Pakistan during virtual meeting of CICA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एशिया में वार्ता एवं विश्वास निर्माण उपायों पर सम्मेलन (सीआईसीए) में मंत्रियों की विशेष बैठक के दौरान भारत ने भारत ने राइट टू रिप्लाई के तहत पाकिस्तान को निशाने पर लिया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के बारे में भ्रांतियां फैलाना जारी रखकर एक और मंच का दुरुपयोग किया है। भारत ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्से हैं और रहेंगे। पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक बैठक में भारत ने कहा कि पाकिस्तान की आज की टिप्पणी भारत के आंतरिक मामलों, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता में हस्तक्षेप है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान की यह हरकत सितंबर 1999 में सीआईसीए के सदस्य देशों के बीच तय की गईं प्रमुख मार्गदर्शन संबंधों पर घोषणाओं के अनुरूप नहीं है। 
विज्ञापन

 

पाकिस्तान में आतंकवाद को समर्थन दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए भारत ने कहा कि पाक वैश्विक आतंकवाद का परिकेंद्र है। पाकिस्तान अभी भी भारत में आतंकी गतिविधियों का सोर्स बना हुआ है। बैठक में मौजूद भारतीय पक्ष ने कहा कि हम पाकिस्तान को सलाह देते हैं कि वह भारत के खिलाफ आतंकवाद को मदद और समर्थन देना बंद करे। भारत ने कहा कि इससे मुख्य मामलों से ध्यान भटकने के स्थान पर दोनों देश द्विपक्षीय तरीके से मुद्दों को संबोधित करने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed