{"_id":"61f51ee2435e1f390952d009","slug":"india-supplied-the-fourth-batch-of-medical-assistance-consisting-of-3-tons-of-essential-life-saving-medicines-to-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Afghanistan Relation: भारत ने अफगानिस्तान को तीन टन आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं भेजीं, जानिए पूरा मामला ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India Afghanistan Relation: भारत ने अफगानिस्तान को तीन टन आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं भेजीं, जानिए पूरा मामला
Sat, 29 Jan 2022 04:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 29 Jan 2022 04:32 PM IST
सार
मंत्रालय ने बताया कि आने वाले हफ्तों में हम अफगानिस्तान के लोगों के लिए मानवीय सहायता के अधिक बैचों की आपूर्ति करेंगे, जिसमें दवाएं और खाद्यान्न शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत ने भेजी दवाएं। (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत ने अफगानिस्तान को तीन टन आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं समेत चिकित्सा सहायता के चौथे बैच की सप्लाई आपूर्ति की। इसे काबुल में इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंपा गया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत पहले ही अफगानिस्तान को चिकित्सा सहायता के तीन शिपमेंट की आपूर्ति कर चुका है, जिसमें कोरोना वैक्सीन की 5,00,000 खुराक और आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि आने वाले हफ्तों में हम अफगानिस्तान के लोगों के लिए मानवीय सहायता के अधिक बैचों की आपूर्ति करेंगे, जिसमें दवाएं और खाद्यान्न शामिल हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भारत की ओर से तीन खेप में अफगानिस्तान को 3.6 टन जीवन रक्षक दवाएं और कोविड रोधी टीके की पांच लाख खुराक की आपूर्ति की गई है। गौरतलब है कि भारत ने एक जनवरी को अफगानिस्तान को कोविड रोधी टीके की 5 लाख खुराकों की आपूर्ति की थी। दिसंबर में भारत ने अफगानिस्तान को 1.6 टन चिकित्सा सहायता की आपूर्ति की थी। जनवरी में मानवीय सहायता के तहत दो टन जीवन रक्षक दवाओं की खेप भेजी गई थी। इसके अलावा कोविड रोधी टीके की पांच लाख खुराक भी भेजी गई।
विज्ञापन
भारत पहले ही पाकिस्तान के रास्ते सड़क मार्ग से होते हुए अफगानिस्तान को 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं एवं दवा भेजने की घोषणा की चुका है। भारत और पाकिस्तान परिवहन संबंधी रूपरेखा को अंतिम रूप दे रहे हैं। इससे पहले भारत ने शुक्रवार को कहा था कि वह हमेशा अफगानिस्तान की जनता के साथ खड़ा है और वहां के लोगों को खाद्यान्न, दवा सहित मानवीय सहायता प्रदान करने को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन