फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India successfully test fired 3500 km strike range K-4 submarine-launched ballistic missile

भारत ने छह दिनों में दूसरी बार K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण, समुद्र में बढ़ी ताकत

Fri, 24 Jan 2020 06:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 Jan 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
India successfully test fired 3500 km strike range K-4 submarine-launched ballistic missile
- फोटो : Twitter

चीन की राजधानी बीजिंग से लेकर पाकिस्तान के सभी शहरों को अपनी जद में लेने की क्षमता रखने वाली स्वदेश निर्मित के-4 बैलेस्टिक मिसाइल के पनडुब्बी संस्करण का पिछले छह दिनों में दूसरी बार सफल परीक्षण किया गया। रक्षा सूत्रों के मुताबिक भारत ने विशाखापट्टनम के तट से 3500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ द्वारा विकसित इस मिसाइल को पानी के नीचे के प्लेटफॉर्म से शुक्रवार सुबह परीक्षण किया।

विज्ञापन


विज्ञापन




बता दें कि इससे पहले रविवार को 3500 किलोमीटर दूरी तक मार करने वाली इस मध्यवर्ती मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इस परीक्षण की सफलता के साथ ही भारतीय सेना की पनडुब्बी से दुश्मनों के ठिकानों पर मिसाइल दागने की क्षमता और मजबूत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरिहंत पर किया जाएगा तैनात

इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। इसे स्वदेश में निर्मित अरिहंत क्लास की परमाणु पनडुब्बियों के बेड़े पर तैनात किया जाएगा। परमाणु पनडुब्बी पर तैनात किए जाने से पहले इस मिसाइल के अभी कई और परीक्षण किए जाएंगे। फिलहाल भारत के पास आईएनएस अरिहंत के रूप में स्वदेशी तौर पर विकसित एक ही परमाणु पनडुब्बी है, जबकि एक अन्य परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिघात के जल्द शामिल होने की संभावना है।

दुनिया के छह देशों में है भारत

भारत जमीन, हवा और पानी के अंदर से परमाणु मिसाइल को दागने की क्षमता रखने वाले दुनिया के महज छह देशों में शामिल है। भारत के अलावा यह क्षमता अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन के ही पास है। 

ऐसी है के-4 मिसाइल

  • 3500 किलोमीटर तक कर सकती है हमला
  • 12 मीटर है इस मिसाइल की लंबाई
  • 1.3 मीटर है के-4 मिसाइल की गोलाई
  • मिसाइल का वजन 17 टन है
  • 2000 किलो तक के हथियार ले जाने में सक्षम
  • 20 मीटर गहरे पानी में लॉन्चर से भी छोड़ सकते हैं

यह हैं खासियत

सूत्रों के मुताबिक, के-4 मिसाइल में बूस्टर ग्लॉराइड फ्लाइट प्रोफाइल्सी तकनीक है। इसकी मदद से यह किसी भी एंटी बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम को चकमा दे सकती है। इसके नेविगेशन सिस्टम में सैटेलाइट अपडेट की भी सुविधा है। इसके चलते यह लक्ष्य को पूरी सटीकता से भेदती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed