फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India strongly protested against construction of Diamer Basha Dam to Pakistan govt, MEA Press Conference Updates

पाक की नापाक चाल से लद्दाख और कश्मीर में आ सकती है बाढ़, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति 

Thu, 16 Jul 2020 06:38 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Thu, 16 Jul 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
India strongly protested against construction of Diamer Basha Dam to Pakistan govt, MEA Press Conference Updates
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव - फोटो : एएनआई
पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर पीओके में डायमर बाशा बांध बनाना शुरू कर दिया है। भारत ने पाक की इस नापाक चाल पर कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस बांध के निर्माण से जम्मू व कश्मीर और लद्दाख में बाढ़ आ सकती है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा कि पाक की इस हरकत से भारत के इन केंद्र शासित प्रदेशों का काफी हिस्सा डूब सकता है। उन्होंने कहा कि पाक ने भारत के हिस्से पर जबरन कब्जा किया हुआ है, ऐसे में वहां बदलाव करना बिल्कुल भी सही नहीं है। हम इसकी आलोचना करते हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को इस क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने दावा किया था कि यह बांध पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा बांध होगा। हालांकि भारत ने इसे लेकर सख्त विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले भारत में इस तरह के सभी प्रोजेक्ट का भारत विरोध करता रहा है। इसे लेकर हम चीन और पाकिस्तान दोनों के समक्ष विरोध जता चुके हैं। 
विज्ञापन

 

दक्षिण चीन सागर पर सभी का हक 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान और भी कई मुद्दों पर सरकार की राय रखी। दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि यह सभी का हिस्सा है। इस क्षेत्र में शांति और स्थायित्व बनाए रखने के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 

6.87 लाख भारतीय घर लौटे
अनुराग श्रीवास्तव ने विदेशों में फंसे लोगों के भारत लौटने के बारे में बताया कि 15 जुलाई तक 6,87,467 भारतीय वापस लौट चुके हैं। इनमें से 1,01,014 भारतीय नागरिक नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से सड़क के रास्ते लौटे हैं। 

केरल सोना तस्करी मामला 
केरल सोना तस्करी मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम यूएई प्रशासन के संपर्क में हैं। उनसे पूछा गया था कि केरल सोना तस्करी मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम यूएई प्रशासन के संपर्क में हैं। उनसे पूछा गया था कि क्या यूएई दूतावास में अटाचे इस मामले में दिल्ली आए थे और अब देश से बाहर जा चुके हैं?


अफगानिस्तान को छूट देना पाक का छलावा 
पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान को वाघा बॉर्डर के जरिए सामान भारत भेजने की अनुमति दे दी थी। इस पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान के अच्छे बनने का नाटक करने का एक और उदाहरण है। यह छलावा है। पाकिस्तान हमेशा से परिवहन मामलों में एकाधिकार जमाने की कोशिश करता है। वह अफगानिस्तान को आने-जाने के अधिकार नहीं देगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed