फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Sri Lanka bilateral ties: External Affairs Minister S Jaishankar extensive talks with his visiting Sri Lankan counterpart GL Peiris

भारत-श्रीलंका संबंध: भारत दौरे पर पहुंचे श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने की एस जयशंकर से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बातचीत

Mon, 07 Feb 2022 03:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Feb 2022 03:10 PM IST
सार

श्रीलंका इन दिनाें ऊर्जा संकट व विदेशी मुद्रा के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में भारत ने बुधवार को पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद में मदद करने के लिए श्रीलंका को क्रेडिट लाइन बढ़ा दी थी।

विज्ञापन
India-Sri Lanka bilateral ties: External Affairs Minister S Jaishankar extensive talks with his visiting Sri Lankan counterpart GL Peiris
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत दौरे पर आए श्रीलंकाई विदेश मंत्री जीएल पेइरिस ने सोवमार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर व्यापक बातचीत हुई। पेइरिस रविवार को ही अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा दिल्ली पहुंचे हैं। दोनों देशों के बीच यह वार्ता, भारत द्वारा श्रीलंका को 500 मिलियन अमरीकी डालर का कर्ज दिए जाने के बाद हुई है। 

विज्ञापन


इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल. पेइरिस का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज सुबह हमारी बातचीत को लेकर आशान्वित हूं।"
विज्ञापन


गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है श्रीलंका
श्रीलंका इन दिनों गंभीर विदेशी मुद्रा और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। ऐसे में भारत ने बुधवार को पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद में मदद करने के लिए श्रीलंका को क्रेडिट लाइन बढ़ा दी थी। दरअसल, 15 जनवरी को जयशंकर और श्रीलंका के वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे के बीच एक वर्चुअल बैठक हुई थी। इसके दो सप्ताह बाद कोलंबो को भारत की ओर से 500 मिलियन अमरीकी डालर की सहायता मिली है। इसके अलावा पिछले महीने ही श्रीलंका त्रिंकोमाली में लगभग 75 तेल टैंकों के पुनर्विकास के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के बीच संयुक्त उद्यम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed