फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India spells out plans to use N-power to achieve Net Zero emissions at IAEA conference

आईएईए सम्मेलन: भारत ने नेट जीरो के लिए महत्वाकांक्षी योजना साझा की, जलवायु परिवर्तन से निपटना में कारगर

Thu, 28 Sep 2023 12:40 AM IST
गुलाम अहमद पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 28 Sep 2023 12:40 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, नेट जीरो के लिए परमाणु ऊर्जा के माध्यम से 22 गीगावॉट तक पहुंचने की भारत की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर मोहंती को बधाई।

विज्ञापन
India spells out plans to use N-power to achieve Net Zero emissions at IAEA conference
परमाणु संयंत्र - फोटो : Reuters

विस्तार

भारत ने नेट जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए परमाणु ऊर्जा के माध्यम से 22 गीगावॉट बिजली पैदा करने की योजना पेश की है, ताकि जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटना जा सके। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी के साथ बैठक में परमाणु ऊर्जा आयोग के चेयरमैन अजित कुमार मोहंती ने परमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के लिए भारत की महत्वाकांक्षी योजना साझा की।

विज्ञापन


मोहंती वार्षिक आईएईए सम्मेलन में भाग लेने के लिए वियना में हैं। ग्रॉसी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, नेट जीरो के लिए परमाणु ऊर्जा के माध्यम से 22 गीगावॉट तक पहुंचने की भारत की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर मोहंती को बधाई।
विज्ञापन


वहीं, सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोहंती ने कहा, भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) विस्तारित निरंतर बिजली संयंत्र संचालन और उत्कृष्ट सुरक्षा बनाए रखने में रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। 42 मौकों पर इसकी कुछ इकाइयां 365 दिनों और पांच मौकों पर 700 से भी अधिक दिनों तक लगातार संचालित होती रहीं। उन्होंने कहा कि गुजरात के काकरापार में यूनिट-3 ने हाल ही में अपनी तरह का पहला 700 मेगावाट का स्वदेशी दबावयुक्त भारी पानी रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) का वाणिज्यिक संचालन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहंती ने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, पहुंच, सामर्थ्य और परिवर्तन पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि भारत की अगुवाई में जिन देशों ने असैन्य परमाणु ऊर्जा का उपयोग करने का विकल्प चुना है, उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने में अपनी भूमिका की पुष्टि की है। ये देश अब उन्नत और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) सहित नागरिक परमाणु प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान, नवाचार, विकास और उन्हें स्थापित करने में सहयोग करेंगे।


उन्होंने कहा कि जी-20 सम्मेलन में लचीली परमाणु आपूर्ति श्रृंखला बनाने, परमाणु संयंत्र निस्तारण और रेडियोधर्मी अपशिष्ट और ईंधन प्रबंधन को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। मोहंती ने भारत के परमाणु कार्यक्रम, परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग की प्रतिबद्धता और वैश्विक परमाणु निगरानी संस्था आईएईए के साथ साझेदारी के लंबे इतिहास पर भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed