{"_id":"623c80f0fa9af232a74b51a6","slug":"india-slams-oic-for-resorting-to-falsehoods-and-misrepresentation-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय ने कहा: ओआईसी में भारत को लेकर दिए गए संदर्भ झूठ और गलतबयानी पर आधारित, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश मंत्रालय ने कहा: ओआईसी में भारत को लेकर दिए गए संदर्भ झूठ और गलतबयानी पर आधारित, जानें पूरा मामला
Thu, 24 Mar 2022 08:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 24 Mar 2022 08:02 PM IST
सार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ओआईसी बैठक में बयानों और प्रस्तावों ने उसकी एक संस्था के रूप में अप्रासंगिकता और इसके छल साधनकर्ता के रूप में पाकिस्तान की भूमिका दोनों को दिखाया है।
विज्ञापन
अरिंदम बागची
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत ने गुरुवार को कहा कि इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में दिए गए बयान और संदर्भ झूठ और गलतबयानी पर आधारित हैं। विदेशमंत्रालय ने पाकिस्तान में हुई ओआईसी की बैठक में कश्मीर पर नीति के लिए भारत की आलोचना करने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ओआईसी बैठक में बयानों और प्रस्तावों ने उसकी एक संस्था के रूप में अप्रासंगिकता और इसके छल साधनकर्ता के रूप में पाकिस्तान की भूमिका दोनों को दिखाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैठक में भारत को लेकर दिए गए संदर्भ झूठ और गलतबयानी पर आधारित हैं। पाकिस्तान जैसे मानवाधिकारों के उल्लंघन करने वाले देश के कहने पर अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार पर टिप्पणी करने वाली इस संस्था की बेतुकी बात भी स्पष्ट है। ऐसी हरकतों और बयानों से खुद को जोड़ने वाले देशों और सरकारों को अपनी प्रतिष्ठा पर पउ़ने वाले असर का अहसास होना चाहिए।
विज्ञापन