फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India sixth wealthiest country with total wealth of $8,230 billion

भारत विश्व का छठा सबसे धनी देश, पहले स्थान पर अमेरिका

Tue, 30 Jan 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
India sixth wealthiest country with total wealth of $8,230 billion

व्यक्तिगत पूंजी के मामले में एक स्थान की छलांग लगाते हुए भारत विश्व का छठा सबसे धनी देश बन गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की कुल व्यक्तिगत पूंजी 8,230 अरब डॉलर है। इस सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है। भारत पिछले साल सातवें स्थान था।

विज्ञापन


न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे धनी देश है क्योंकि साल 2017 में उसकी कुल पूंजी 64,584 अरब डॉलर आंकी गई है। 24,803 अरब डॉलर की पूंजी के साथ जहां चीन दूसरे स्थान पर है वहीं 19,522 अरब डॉलर की पूंजी के साथ तीसरे स्थान पर जापान है।
विज्ञापन


कुल पूंजी का मतलब किसी देश में रहने वाले लोगों की निजी संपत्ति से है। इसमें प्रॉपर्टी, नकद, इक्विटीज, कारोबारी हित सहित सभी संपत्तियां सम्मिलित होती हैं जिन पर कोई कर्ज न हो। हालांकि इन आंकड़ों में सरकारी फंड को शामिल नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 फीसदी बढ़ी भारत की पूंजी
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 2017 में विश्व में सबसे अच्छा पूंजी प्रदर्शन करने वाला बाजार बना क्योंकि इसकी कुल पूंजी में एक साल में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

साल 2016 में भारत की कुल पूंजी जहां 6,584 अरब डॉलर थी वहीं 2017 में बढ़कर यह 8,230 अरब डॉलर हो गई। वहीं इस दौरान चीन की कुल पूंजी में जहां 22 फीसदी वहीं वैश्विक पूंजी में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक पूंजी 192 खरब डॉलर से बढ़कर 215 खरब डॉलर हो गई है।

भारत से पिछड़ा फ्रांस 
कुल पूंजी के मामले में दुनिया के दस अमीर देशों की इस सूची में फ्रांस भारत से पिछड़ गया है। पिछले साल छठे स्थान पर रहने वाला फ्रांस इस साल 6,649 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर लुढ़क गया है।


इस सूची में शामिल अन्य देशों में 9,919 अरब डॉलर के साथ ब्रिटेन चौथे स्थान पर, 9,660 अरब डॉलर के साथ जर्मनी पांचवें स्थान पर, 6393 अरब डॉलर के साथ कनाडा आठवें स्थान पर, 6,142 अरब डॉलर के साथ ऑस्ट्रेलिया नौवें स्थान पर और 4,276 अरब डॉलर के साथ इटली दसवें स्थान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed