फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Singapore and Thailand navies military exercises in the Andaman Sea

चीन पर बनेगा दबाव: अंडमान में भारत, सिंगापुर और थाईलैंड नौसेना का महाअभ्यास

Tue, 16 Nov 2021 04:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 16 Nov 2021 04:15 AM IST
सार

पिछले माह क्वाड देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने संयुक्त मालाबार युद्धाभ्यास किया था। क्वाड का उद्देश्य हिंद-प्रशांत को खुला और मुक्त क्षेत्र बनाना है।

विज्ञापन
India Singapore and Thailand navies military exercises in the Andaman Sea
भारतीय नौसेना - फोटो : ANI

विस्तार

भारत, सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेना ने सोमवार को अंडमान सागर में जटिल सैन्य अभ्यास किया। यह महाअभ्यास दो दिन (सोमवार और मंगलवार) तक चलेगा। भारतीय नौसेना ने कहा कि इस सैन्य अभ्यास की विशेषता समुद्री क्षेत्र में तीनों मित्र नौसेना के बीच तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देना है। 

विज्ञापन


भारत ने इस अभ्यास में अपनी मिसाइल कॉर्वेट कार्मुक को उतारा है, जबकि सिंगापुर ने अपने विराट और अजेय श्रेणी के पोत आरएसएस का प्रदर्शन किया है। वहीं, थाईलैंड की नौसेना पनडुब्बीरोधी गश्ती जहाज थ्यानचोन के साथ अभ्यास कर रही है। यह संयुक्त अभ्यास 2019 से प्रत्येक वर्ष किया जा रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले माह क्वाड देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने संयुक्त मालाबार युद्धाभ्यास किया था। क्वाड का उद्देश्य हिंद-प्रशांत को खुला और मुक्त क्षेत्र बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल हाल के वर्षों में चीनी सेना का यहां दबदबा बढ़ गया था। मालाबार युद्धाभ्यास को लेकर चीन यह महसूस कर रहा है कि यह वार्षिक कवायद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसके प्रभाव को कम करने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed