फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India shared priorities with Britain on the agenda of the Security Council

भारत ने सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर ब्रिटेन से साझा की प्राथमिकताएं

Sun, 20 Dec 2020 05:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Dec 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
India shared priorities with Britain on the agenda of the Security Council
भारत और ब्रिटेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आगामी सत्र से पहले भारत ने वैश्विक संस्था के एजेंडों पर ब्रिटेन से अपनी प्राथमिकताएं साझा की हैं। दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और बहुराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


भारत और ब्रिटेन ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यूएनएससी के मुद्दों पर द्विपक्षीय परामर्श किया। भारत यूएनएससी के होने वाले सत्र में अस्थायी सदस्य के तौर पर शामिल होगा।
विज्ञापन



ब्रिटेन के प्रतिनिधियों ने सबसे पहले भारत को सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता के लिए बधाई दी। इसके बाद दोनों देशों ने सुरक्षा परिषद के एजेंडे के प्रमुख मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। इस दौरान ब्रिटेन ने भारत को जलवायु परिवर्तन, सुरक्षा, अकाल और भुखमरी को लेकर अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। दोनों देशों ने सभी मुद्दों पर अगले दो साल तक एक साथ काम करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की ओर से यूके कॉमनवेल्थ और विदेश कार्यालय के बहुपक्षीय नीति विभाग के निदेशक जेम्स करियुकी, विदेश मंत्रालय के अधिकारी और न्यूयॉर्क व दिल्ली स्थित मिशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं भातर की ओर से विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (येएनपी-सम्मेलन) प्रकाश गुप्ता, मंत्रालय के अधिकारी, न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन व लंदन स्थित उच्चायोग के प्रतिनिधि शामिल हुए। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1 जनवरी 2021 से दो वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed