फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India shared critical evidence of F-16 used by Pakistan to US

भारत पर हमले के लिए पाकिस्तान ने किया था एफ-16 का इस्तेमाल, अमेरिका को सौंपे गए सबूत

Sat, 30 Mar 2019 12:36 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 30 Mar 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
India shared critical evidence of F-16 used by Pakistan to US
मिग 21 बनाम एफ-16 लड़ाकू विमान - फोटो : Amar Ujala

भारत ने अमेरिका के साथ वो महत्वपूर्ण सबूत साझा किए हैं, जिनसे ये साबित होता है कि पाकिस्तान ने 27 फरवरी को भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला करने के लिए एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर हवाई हमला किया था। इसके अगले दिन पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला कर दिया। 


loader

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने पहचान ना बताने की शर्त पर कहा कि ये सबूत पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 से जुड़े हैं। इन सबूतों में एआईएम-120 अडवांस मीडियम रेंज एयर टू एयर मिसाइल (अमराम) की जानकारी भी है। जिसका पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने इस्तेमाल किया था। ये सबूत अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार साझा किए गए हैं। 

हालांकि भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को वापस लौटना पड़ा था। लेकिन इस दौरान पाकिस्तान ने अपना अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-16 खो दिया। इसे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने रूसी लड़ाकू विमान मिग-21 से मार गिराया था। अमेरिका ने एफ-16 लड़ाकू विमानों के साथ ही पाकिस्तान को ये मिसाइल भी बेची थी।

भारत ने एफ-16 के रडार सिग्नेचर की जानकारी साझा नहीं की है, क्योंकि यह सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली को उस पायलट का नाम भी पता है जो एफ-16 में सवार था। एफ-16 विमान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जाकर गिरा था। जिसकी तस्वीरें भी बाद में सामने आईं थीं। 

पाकिस्तान सेना प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने 27 फरवरी को कहा था कि पाकिस्तान ने एफ-16 का इस्तेमाल नहीं किया था। इसके बाद 24 मार्च को अपनी बात से पलटते हुए उन्होंने रूसी संवाद समिति स्पूतनिक इंटरनेशनल से कहा कि जिस विमान ने संघर्ष किया वो जेएफ-17 था। 

उन्होंने एफ-16 के इस्तेमाल के सवाल पर कहा था कि उस समय पाकिस्तान की वायुसेना अलर्ट पर थी। और यह पाकिस्तान और अमेरिका के बीच की बात है, देखें कि एफ-16 के इस्तेमाल तो लेकर सहमतिपत्र का पालन हुआ या नहीं। 

बता दें जब अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान बेचे थे तो कहा था कि वह आत्मरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ ही इसका इस्तेमाल करेगा। वह किसी भी देश पर आक्रमण करने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करेगा। और अगर आत्मरक्षा के लिए भी उसे किसी देश के खिलाफ एफ-16 का इस्तेमाल करना पड़े तो इसके लिए अमेरिका की मंजूरी लेनी होगी।

हालांकि पेंटागन को ये पता है कि पाकिस्तान ने एफ-16 लड़ाकू विमानों का भारत के विरुद्ध इस्तेमाल किया था। लेकिन ये मानना भी उसके लिए सैन्य और व्यवसायिक रूप से स्वीकार्य नहीं है कि अमेरिकी एफ-16 को रूसी मिग-21 से मार गिराया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed