{"_id":"5f0a3d1d8ebc3e635b3e977d","slug":"india-set-a-world-record-in-tiger-count-by-putting-a-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का आज तक का सबसे व्यापक सर्वे, भारत ने कैमरा लगाकर बाघों की गिनती में बनाया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुनिया का आज तक का सबसे व्यापक सर्वे, भारत ने कैमरा लगाकर बाघों की गिनती में बनाया विश्व रिकॉर्ड
Sun, 12 Jul 2020 03:58 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 12 Jul 2020 03:58 AM IST
सार
- 2967 बाघ हैं भारत में 2018 की गणना के मुताबिक
- 1,21,337 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में कैमरा ट्रैप सर्वे
- 34,858,623 तस्वीरें ली गईं वन्यजीवों की गणना में
- 76,651 तस्वीरें बाघ, 51,777 तेंदुए, शेष अन्य जानवरों की
विज्ञापन
राष्ट्रीय वन में बाघ (फाइल)
- फोटो : MP Forest Dept
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने कैमरा लगाकर बाघों की गिनती करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अखिल भारतीय बाघ आकलन 2018 को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे बड़ा कैमरा ट्रैपिंग वाइल्ड लाइफ सर्वे की श्रेणी में शामिल किया है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपनी वेबसाइट पर नए कीर्तिमान की घोषणा करते हुए लिखा, भारत में 2018-19 में हुए कैमरा ट्रैप सर्वे का चौथा चरण संसाधन और डाटा के संदर्भ में दुनिया का आज तक का सबसे व्यापक सर्वे रहा। इसमें करीब 1.21 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में अलग अलग 141 जगहों पर 26,838 कैमरे लगाकर वन्य जीवों की तस्वीरें ली गईं और उनके आधार पर बाघों की गणना हुई।
तस्वीरों में सॉफ्टवेयर के जरिये धारी के पैटर्न के आधार पर बाघों की गिनती की गई। सर्वे का चौथा चरण पूरा होने के बाद देश में बाघों की कुल संख्या 2,967 रही जो दुनिया में बाघों की कुल आबादी का 75 फीसदी है। पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक देश में बाघों की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल वैश्विक बाघ दिवस के मौके पर सर्वे के नतीजों की घोषणा की थी।
विज्ञापन
रिकॉर्ड ‘आत्मनिर्भर भारत’ का उदाहरण : जावड़ेकर
बाघों की गणना को लेकर बना कीर्तिमान बड़ी उपलब्धि है। मुख्य रूप से ‘आत्मनिर्भर भारत’ का उदाहरण है। पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘संकल्प से सिद्धी’ नीति के तहत देश ने बाघों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य तय समय से चार साल पहले हासिल कर लिया।
- प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री