फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India sent details of missing youth from Arunachal to China

तलाश: भारत ने चीन को भेजा अरुणाचल से लापता युवक का विवरण

Wed, 26 Jan 2022 06:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 Jan 2022 06:23 AM IST
सार

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरन रिजिजू ने यह जानकारी दी। अपर सियांग जिले के जिडो गांव में रहने वाला मिराम 18 जनवरी से लापता है।

विज्ञापन
India sent details of missing youth from Arunachal to China
अरुणाचल से लापता हुए युवक का नाम मिराम टैरोम बताया गया है। - फोटो : Social Media

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश से 19 साल के युवक मिराम तेरोन के लापता होने के मामले में भारतीय सेना ने चीन के अधिकारियों को उसकी पहचान के लिए व्यक्तिगत विवरण और फोटो उपलब्ध करा दिए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरन रिजिजू ने यह जानकारी दी। अपर सियांग जिले के जिडो गांव में रहने वाला मिराम 18 जनवरी से लापता है।

ट्विटर पर जारी बयान में रिजिजू ने कहा कि एलएसी के निकट मिराम के लापता होने के तत्काल बाद भारतीय सेना ने 19 जनवरी को चीनी अधिकारियों से संपर्क किया और तलाशकर उसे वापस लाने में मदद मांगी। उसके भटककर चीन की तरफ जाने अथवा पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के उसे उठा ले जाने की आशंका थी। चीनी अधिकारियों ने नियमों के मुताबिक उसकी तलाश में मदद का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed