फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India sends back british mp from delhi airport over invalid visa

ब्रिटिश सांसद की भारत में 'नो एंट्री', एयरपोर्ट से ही वापस लौटाया गया

Thu, 12 Jul 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
India sends back british mp from delhi airport over invalid visa
ब्रिटिश सांसद लॉर्ड एलेक्जेंडर कार्लिली को भारत ने एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया है। ब्रिटेन के शीर्ष वकीलों में से एक लॉर्ड एलेक्जेंडर का विमान बुधवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा था, लेकिन उन्हें भारत में प्रवेश नहीं करने दिया गया और एयरपोर्ट से ही वापस उनके देश लौटा दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि लॉर्ड एलेक्जेंडर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के कानूनी सलाहकार हैं। खालिदा इस वक्त ढाका की जेल में बंद हैं। ज्ञात हो कि तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकीं 72 वर्षीय खालिदा जिया को इसी साल फरवरी में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। यह सजा ‘जिया ऑर्फनेज ट्रस्ट’ को दिए जाने वाले ढाई लाख डॉलर विदेशी चंदे के गबन से जुड़े मामले में दी गई थी। 
विज्ञापन


इसी मामले को लेकर लॉर्ड एलेक्जेंडर बुधवार को दिल्ली आए थे, जहां उनके लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो खालिदा जिया पर लगाए गए आरोपों के बारे में अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बताने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉर्ड एलेक्जेंडर पर ये कार्रवाई उनके अमान्य वीजा को लेकर की गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत में उनकी इच्छित गतिविधि उनके वीजा आवेदन में उल्लिखित यात्रा के उद्देश्य से असंगत थी। इसलिए उनके आगमन पर भारत में प्रवेश करने से इंकार कर दिया गया। 


गौरतलब है कि एक वकील के नाते लॉर्ड एलेक्जेंडर को ढाका में प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसीलिए वो भारत में प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहते थे ताकि खालिदा ज़िया केस की जटिलताओं के बारे में अंतरराष्ट्रीय मीडिया समुदाय को रूबरू करा सकें। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के खिलाफ तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को राजनीति से बाहर रखने के लिए एक साजिश की गई है और इसी साजिश के तहत उन्हें जेल में बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed