फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India sending a tri-services contingent of around 200 personnel to Southern Russia for Kavkaz-2020

रूस में सैन्य अभ्यास के लिए तीनों सेनाओं की कंटिनजेंट भेजेगा भारत, चीन-पाकिस्तान के सैनिक भी होंगे शामिल

Tue, 25 Aug 2020 10:00 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 25 Aug 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
India sending a tri-services contingent of around 200 personnel to Southern Russia for Kavkaz-2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : indian army website

भारत सितंबर में रूस में आयोजित होने वाले बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास 'काववाज 2020' (काकेशस -2020) में भाग लेने के लिए तीनों सेनाओं की कंटिनजेंट को भेजेगा। इस दल में 200 के करीब सैनिक शामिल होंगे। अगले महीने होने वाले इस अभ्यास में कई अन्य देशों के साथ, चीन और पाकिस्तान की टुकड़ियों के भी भाग लेने की संभावना है। भारतीय सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 
भारतीय दल में पैदल सेना, विशेष बलों और वायु रक्षा के साथ बख्तरबंद बलों के सैनिक शामिल होंगे। इस दल में भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के भी जवान शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया है कि चीन इस अभ्यास में अपनी नौसेना की तैनाती के हिस्से के रूप में एक सैन्य दल और तीन जहाजों को भेज रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सैन्य अभ्यास को अगले महीने आयोजित किया जाएगा और इसमें मेजबान रूस के साथ 19 देशों के सैनिक शामिल होंगे। इस अभ्यास में 12,500 जवानों के शामिल होने की संभावना है। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों के अलावा 11 अन्य देश अभ्यास का हिस्सा होंगे। 

बता दें कि, भारत, चीन, पाकिस्तान, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान एससीओ का हिस्सा हैं। एससीओ सदस्यों के अलावा अभ्यास में शामिल हो रहे अन्य देश मंगोलिया, सीरिया, ईरान, मिस्र, बेलारूस, तुर्की, आर्मेनिया, अबकाजिया, दक्षिण ओसेशिया, अजरबैजान और तुर्कमेनिस्तान हैं।


इस सैन्य अभ्यास को 15 और 26 सितंबर के बीच दक्षिण रूस के अस्त्राखान क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य सहयोग में सुधार करना है। अभ्यास का विचार विदेशी राज्यों की सेनाओं की इकाइयों के साथ संयुक्त कार्रवाई की तैयारी है। सभी प्रतिभागी देशों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed