फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India says,Pakistan closed all legal option in Kulbhushan jadhav case

कुलभूषण मामले में पाक ने बंद किए सारे कानूनी रास्ते: विदेश मंत्रालय

Fri, 24 Jul 2020 06:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 24 Jul 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
India says,Pakistan closed all legal option in Kulbhushan jadhav case
कुलभूषण जाधव - फोटो : social media

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव मामले में मौत की सजा के खिलाफ अपील करने के सारे कानूनी रास्ते बंद कर दिए हैं। यह न केवल अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) के फैसले का उल्लंघन है बल्कि इससे एक बार फिर पाकिस्तान की हकीकत सबके सामने आ गई है।

विज्ञापन


भारत अगले कदम को लेकर कानूनी सलाह ले रहा है। इसमें फिर आईसीजे जाने का विकल्प भी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि निर्बाध राजनयिक पहुंच के अभाव और दस्तावेज न होने से आखिरी कोशिश के तहत भारत ने 18 जुलाई को याचिका दायर करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


हमारे पाकिस्तानी वकील ने बताया कि पावर ऑफ अटॉर्नी और अन्य दस्तावेज न होने से समीक्षा याचिका दायर नहीं की जा सकती। श्रीवास्तव ने कहा, एक साल में 12 बार निर्बाध राजनयिक पहुंच देने के आग्रह के बावजूद पाकिस्तान ने दस्तावेज मुहैया नहीं कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान न केवल आईसीजे के फैसले का उल्लंघन कर रहा है बल्कि अपने ही अध्यादेश का भी पालन नहीं कर रहा है। जुलाई के शुरू में पाकिस्तान ने कहा था कि फांसी की सजा के खिलाफ 20 जुलाई तक समीक्षा याचिका दायर की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed