फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India said we will show patience on designating Masood Azhar as global terrorist

चीन ने मसूद अजहर पर लगाया अड़ंगा, भारत ने कहा- हम करेंगे धैर्य का प्रदर्शन

Sat, 16 Mar 2019 11:54 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 16 Mar 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
India said we will show patience on designating Masood Azhar as global terrorist
यूएनएससी में मसूद अजहर पर चर्चा हुई थी

चीन ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया और आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के मामले पर वीटो का इस्तेमाल करके रोड़ा अटकाया था। चीन का कहना था कि उसे थोड़ा समय चाहिेए ताकि ऐसा फैसला लिया जाए जो सभी को मंजूर हो। अब सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर भारत अपने संयम का प्रदर्शन करेगा। भारत के पास 14 सदस्यों का मजबूत समर्थन है।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, ' भारत चीन के कदम से नाराज है। हम अभी भी प्रतिबंध समिति के सदस्यों के साथ कार्य कर रहे हैं। इससे बड़ा कोई और बयान नहीं हो सकता है कि यूएनएससी के आधे सदस्यों ने इस प्रस्ताव को प्रायोजित किया है। होल्ड ब्लॉक नहीं है। हम आशावादी हैं। चीन के पास इस बात की पर्याप्त जानकारी है कि यह संगठन पाकिस्तान में चीन के खिलाफ कार्य कर रहे हैं।'
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भारत का कहना है कि जब तक हो सकेगा वह धैर्य का प्रदर्शन करेगा। हम इस बात को लेकर आशावादी हैं कि मसूद अजहर को सूचीबद्ध किया जाएगा। कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें चीन को पाकिस्तान के साथ सुलझाना है। भारत के पास 14 सदस्यों का मजबूत समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, 'चीन भी जानता है कि आतंकवाद एक चुनौती है, वह जानता है कि आतंकवाद पाकिस्तान से संचालित किया जाता है। भारत धैर्य दिखाएगा। पाकिस्तान अपनी राजनयिक शक्ति उसे बचाने में खर्च कर रहा है जिसे कि बचाया नहीं जा सकता है। अमेरिका भारत का समर्थन करता है और उसने आश्वासन दिया है कि पाकिस्तान कार्रवाई करेगा।'

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के सूत्रों का कहना है, 'भारत ने हथियारों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। यूएस ने इसपर नोट लिया है और वास्तविक समय में अपनी स्थिति साझा करने के लिए भारत की सराहना की। पाकिस्तान की तरफ से अमेरका को कोई यह नहीं समझा पाया है कि भारत उसके लिए खतरा है।'

सूत्रों ने बताया कि भारत जानता है कि पाकिस्तान में कई भारतीय हैं। पाकिस्तान को उन भारतीयों को सौंप देना चाहिए जो भारत की वांछित सूची और अंतरराष्ट्रीय सूची में शामिल हैं। जैसे कि सैयद सलाहूदीद्दीन और दाऊद इब्राहिम। बहुत विशिष्ट विवरण साझा किए गए थे। यदि पाक को लगता है कि भारत सत्यापन नहीं कर सकता है तो वह अतंरराष्ट्रीय सत्यापन करवा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed