फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's Richest MLA Has Assets Worth ₹ 1,400 Crore, 'Poorest' MLA Has two thousand rupees

ADR: देश के सबसे अमीर विधायक की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान, बंगाल का यह MLA सबसे गरीब; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Fri, 21 Jul 2023 10:01 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 21 Jul 2023 10:01 AM IST
सार

एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्नाटक के 14 फीसदी विधायक अरबपति (100 करोड़ रुपये) हैं, जो कि देश में सबसे अधिक है। राज्य में विधायकों की औसत संपत्ति 64.3 करोड़ रुपये बताई गई है। शीर्ष दस में सबसे अमीर विधायकों में से चार कांग्रेस से हैं।

विज्ञापन
India's Richest MLA Has Assets Worth ₹ 1,400 Crore, 'Poorest' MLA Has two thousand rupees
अमीर और गरीब विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के विधायकों की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सबसे अमीर विधायक के पास 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जबकि पश्चिम बंगाल के एक विधायक के पास दो हजार रुपये भी नहीं है। 

विज्ञापन


इस राज्य के सबसे अमीर विधायक
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। ADR की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार के पास 1,413 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसके साथ ही हैरान कर देने वाली बात यह है कि देश के 20 सबसे अमीर विधायकों में से 12 कर्नाटक से हैं।
विज्ञापन


शिवकुमार के बाद यह लोग अमीर
दूसरे और तीसरे नंबर के सबसे धनी विधायक भी कर्नाटक के ही हैं। दूसरे पर सबसे अमीर निर्दलीय विधायक और व्यवसायी केएच पुट्टास्वामी गौड़ा हैं। उनके पास 1,267 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 1,156 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ कांग्रेस विधायक प्रिया कृष्णा तीसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे गरीब विधायक भाजपा से
सबसे कम संपत्ति वाले विधायक पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक निर्मल कुमार धारा हैं, जिनकी कुल घोषित संपत्ति सिर्फ 1,700 रुपये है। उनके बाद ओडिशा से निर्दलीय विधायक मकरंदा मुदुली हैं, जिनकी संपत्ति 15,000 रुपये है। फिर पंजाब से आम आदमी पार्टी के नरिंदर पाल सिंह सावना हैं, जिनकी संपत्ति 18,370 रुपये है।


कर्नाटक के बाद इस राज्य के विधायक अमीर
एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्नाटक के 14 फीसदी विधायक अरबपति (100 करोड़ रुपये) हैं, जो कि देश में सबसे अधिक है। राज्य में विधायकों की औसत संपत्ति 64.3 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं, दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश है, जिसके 59 में से 4 विधायक अरबपति हैं। यानी यहां के सात फीसदी विधायक अरबपति हैं। 


ज्यादातर करोड़पति ही चुने गए
कर्नाटक के बाकी विधायक जो अमीरों की लिस्ट में हैं, उसमें 23वें नंबर पर खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी हैं। रेड्डी की अधिकांश संपत्ति उनकी पत्नी अरुणा लक्ष्मी के नाम पर घोषित की गई है। रेड्डी ने अपनी नई पार्टी, कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) के साथ 2023 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हाल के विधानसभा चुनावों में कर्नाटक में देश में सबसे अधिक अरबपति चुने गए, जिनमें से 32 के पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी। 

किस पार्टी के कितने विधायक अमीर
बता दें, शीर्ष दस में सबसे अमीर विधायकों में से चार कांग्रेस से हैं। वहीं तीन भाजपा से हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने से पार्टियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई है।

शिवकुमार की सफाई
संपत्ति के बारे में पूछे जाने पर डीके शिवकुमार का कहना है कि वह सबसे अमीर नहीं हैं, लेकिन गरीब भी नहीं हैं। ये ऐसी संपत्तियां हैं जो मैंने लंबी अवधि में हासिल की हैं।

डीके व्यापारी हैं: कांग्रेस
कांग्रेस के विधायक रिजवान अरशद ने कहा किडीके शिवकुमार व्यवसायी हैं। और इसमें गलत क्या है? भाजपा विधायकों को भी देखें, खासकर खनन घोटालों के आरोपियों को। 



भाजपा का पलटवार
कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अमीर लोगों से प्यार है। हमारी पार्टी में उन लोगों को न्याय मिला है जो खनन घोटालों में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed