{"_id":"680a73243f801ce6fb0f38f7","slug":"india-s-2047-vision-aims-to-transform-country-into-hub-of-innovation-sustainable-growth-pm-modi-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का विजन 2047: प्रधानमंत्री मोदी बोले- नवाचार, टिकाऊ विकास और समावेशिता का केंद्र बनेगा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत का विजन 2047: प्रधानमंत्री मोदी बोले- नवाचार, टिकाऊ विकास और समावेशिता का केंद्र बनेगा भारत
Thu, 24 Apr 2025 10:51 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:51 PM IST
सार
India’s 2047 Vision: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विजन 2047 सिर्फ एक आर्थिक योजना नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने और आधुनिकता तथा नवाचार को अपनाने का एक समर्पण है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विजन 2047 योजना का उद्देश्य देश को नवाचार टिकाऊ विकास और समावेशिता का एक मजबूत केंद्र बनाना है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोगी, प्रधानमंत्री
- फोटो : X / @PMOIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत की विजन 2047 योजना का उद्देश्य देश को नवाचार टिकाऊ विकास और समावेशिता का एक मजबूत केंद्र बनाना है, जहां हर नागरिक को उच्च जीवन स्तर मिल सके और देश की तरक्की जन-केन्द्रित और पर्यावरण हितैषी हो।
स्वदेशी शोध संस्थान का सम्मेलन
प्रधानमंत्री का यह संदेश राजधानी दिल्ली में एक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में पढ़ा गया। यह सम्मेलन स्वदेशी शोध संस्थान की तरफ से आयोजित किया गया है, जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (एजेएम) की एक इकाई है। इसमें देश-विदेश की कई शैक्षणिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। सम्मेलन का उद्देश्य भारत के विकास के लिए भारतीय मॉडल पर आधारित भविष्य की रणनीति और दिशा तय करना है।
यह भी पढ़ें - INDIA: दो सालों में भारत पांच ट्रिलियन क्लब में हो जाएगा शामिल, क्यों खास रहेगी 18 से 64 आयु वर्ग की आबादी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने विजन 2047: समृद्ध और महान भारत विषय पर आयोजित इस सम्मेलन को एक विचारशील पहल बताया और इसके लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'जैसे-जैसे भारत 2047 में स्वतंत्रता के 100 साल पूरे करने की ओर बढ़ रहा है, हमारा लक्ष्य है कि देश समृद्ध, आत्मनिर्भर, समावेशी और वैश्विक रूप से सम्मानित हो।'
'ऐतिहासिक परिवर्तन की ओर बढ़ रहा भारत'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विजन 2047 सिर्फ एक आर्थिक योजना नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने और आधुनिकता तथा नवाचार को अपनाने का एक समर्पण है। उन्होंने बताया कि यह योजना न केवल देश को मजबूत और विकसित बनाने का प्रयास है, बल्कि यह एक निरंतर यात्रा है जिसमें भारत के युवाओं की प्रेरणा और संस्थाओं की मजबूती का बड़ा योगदान होगाप्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, 'प्रेरित युवाओं और सशक्त संस्थानों के साथ मिलकर भारत एक ऐतिहासिक परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है'।
यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: जापान, इस्राइल, जॉर्डन के नेताओं ने की PM मोदी से बात, पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की
विजन 2047 की खास बातें:

- भारत को नवाचार और तकनीक का वैश्विक केंद्र बनाना।
- पर्यावरण का ध्यान रखते हुए टिकाऊ विकास करना।
- समाज के हर वर्ग को साथ लेकर समावेशी तरक्की सुनिश्चित करना।
- हर नागरिक को बेहतर जीवन स्तर और सुविधाएं देना।
- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना।
- भारत की संस्कृति, परंपरा और आधुनिक सोच को एक साथ लेकर चलना।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन