फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Russia Ties PM Modi Calls President Vladimir Putin Greetings on re-election

PM Modi Called Putin: पीएम मोदी ने पुतिन से फोन पर की बात; भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंध पर विस्तृत चर्चा

Wed, 20 Mar 2024 03:58 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 20 Mar 2024 03:58 PM IST
सार

भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंध दशकों पुराने हैं। मजबूत रिश्तों की बानगी उस दौर में दिखी जब यूक्रेन के साथ रूस के हिंसक संघर्ष वाले दौर में भी भारत ने रूस से ईंधन का आयात बंद नहीं किया। ताजा घटनाक्रम में पीएम मोदी ने पुतिन को पांचवीं बार राष्ट्रपति चुने जाने की बधाई दी है।

विज्ञापन
India Russia Ties PM Modi Calls President Vladimir Putin Greetings on re-election
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच साथ काम करने को लेकर सहमति बनी है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत और रूस के विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

87 फीसदी से अधिक वोट मिले; पुतिन पांचवीं बार राष्ट्रपति बने
गौरतलब है कि रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद पुतिन को 87 फीसदी से अधिक वोट मिलने की बात सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन के विरोधियों का जनाधार बेहद खोखला है, ऐसे में पुतिन को बड़ी जीत हासिल हुई है। 87 फीसदी वोट हासिल कर जीत दर्ज करने वाले पुतिन बीते दिनों विपक्ष के नेता नवलनी की मौत के कारण भी विवादों में घिरे थे। हालांकि, तमाम नकारात्मक सुर्खियों के बावजूद पुतिन लगातार पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान

India Russia Ties PM Modi Calls President Vladimir Putin Greetings on re-election
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम मोदी। (फाइल) - फोटो : Social Media
दोनों नेता आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर सहमत हुए। फोन पर हुई मोदी और पुतिन की बातचीत के दौरान भारत और रूस ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों में प्रगति की भी समीक्षा की। दोनों शीर्ष नेताओं के बीत आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

संघर्ष के बावजूद संवाद पर जोर; आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमति
रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करते हुए, पीएम मोदी ने आगे बढ़ने के रास्ते के रूप में बातचीत और कूटनीति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत संवाद और कूटनीति के पक्ष में भारत की परंपरागत और निरंतर स्थिति को दोहराया। दोनों नेताओं के बीच आपसी संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति बनी।



अब तक दो लाख से अधिक लोगों की मौत
गौरतलब है कि दोनों देशों के हिंसक संघर्ष में बीते लगभग 25 महीनों में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आए अपुष्ट आंकड़ों के मुताबिक अब तक रूस और यूक्रेन को मिलाकर दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त, 2023 तक रूस में तीन लाख लोग हताहत हुए। इसमें 1.20 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि 1.80 लाख से अधिक लोग घायल हुए। यूक्रेन में घायलों की संख्या 1.20 लाख है, जबकि 70 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed