{"_id":"60c98d70ce245417c551acb5","slug":"india-reports-62224-new-corona-cases-and-2542-deaths-in-last-24-hours-as-per-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दैनिक मामलों में हल्की तेजी, बीते 24 घंटे में 62224 नए केस मिले, 2542 मरीजों की हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: दैनिक मामलों में हल्की तेजी, बीते 24 घंटे में 62224 नए केस मिले, 2542 मरीजों की हुई मौत
Wed, 16 Jun 2021 11:04 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:04 AM IST
सार
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 62224 नए केस मिले और 2542 मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देश में काफी दिनों बाद कोरोना के दैनिक मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 62,224 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,96,33,105 हो गई। वहीं, 70 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी नौ लाख से कम हो गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2542 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,79,573 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,65,432 हो गई है, जो कुल मामलों का 2.92 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 47,946 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 95.80 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
India reports 62,224 new #COVID19 cases, 1,07,628 discharges & 2542 deaths in last 24 hours, as per Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 2,96,33,105
Total discharges: 2,83,88,100
Death toll: 3,79,573
Active cases: 8,65,432
Total Vaccination: 26,19,72,014 (28,00,458 in last 24 hrs) pic.twitter.com/mEVj5dNxHZ — ANI (@ANI) June 16, 2021
देश में दैनिक संक्रमण दर 3.22 फीसदी
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 38,33,06,971 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,30,987 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 3.22 प्रतिशत है। पिछले नौ दिन से यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 4.17 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 34वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।
मृत्यु दर 1.28 फीसदी हो गई है
देश में अभी तक कुल 2,83,88,100 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मत्यु दर 1.28 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 26,19,72,014 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।