{"_id":"61c54bad924ed450245c390d","slug":"india-reports-6-650-new-covid19-cases-and-374-deaths-due-to-corona-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन के बीच कोरोना का भी खतरा: 24 घंटे में सामने आए 6,650 नए मरीज, 374 लोगों की हुई मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओमिक्रॉन के बीच कोरोना का भी खतरा: 24 घंटे में सामने आए 6,650 नए मरीज, 374 लोगों की हुई मौत
Fri, 24 Dec 2021 09:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Dec 2021 09:55 AM IST
सार
पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 6,650 नए कोरोना मरीज सामने आए और 7,051 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि, एक दिन पहले 7495 मामलों की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
कोरोना की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों से भी राहत नहीं मिलती दिख रही है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 6,650 नए कोरोना मरीज सामने आए और 7,051 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि, एक दिन पहले 7495 मामलों की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
मौत के मुंह में समा गए 374 लोग
कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ मौतों की संख्या में गिरावट न होना भी विशेषज्ञों के लिए चिंता वाली बात है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के अंदर 374 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवा दी। वहीं गुरुवार को 434 लोगों ने कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा दी थी। इसके बाद देश में कोरोना के कारण मौतों की संख्या बढ़कर 4,79,133 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब 77, 516 कोरोना के सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
अब तक 3,42,15,977 लोग हुए ठीक
देश में अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,42,15,977 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 7,051 लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए। वहीं अब तक कुल 1,40,31,63,063 लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन