{"_id":"60d032488ebc3e2ad4241d24","slug":"india-reports-53256-new-corona-cases-and-1422-deaths-in-last-24-hours-as-per-union-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: 88 दिनों बाद सबसे कम दैनिक मामले हुए दर्ज, बीते 24 घंटे में 1422 मरीजों ने गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: 88 दिनों बाद सबसे कम दैनिक मामले हुए दर्ज, बीते 24 घंटे में 1422 मरीजों ने गंवाई जान
Mon, 21 Jun 2021 12:03 PM IST
Tanuja Yadav
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:03 PM IST
सार
देश में कोरोना वायरस के ताजा मामले काफी कम होते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे मे 53 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए और 1422 मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत में 88 दिन बाद, 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे कम 53,256 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 1422 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपनी जान गंवा दी। बीते 24 घंटे में 78,190 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस चले गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 53,256 नए केस सामने आए, जिसके बाद देश में संक्रमण कुल मामले बढ़ कर 2,99,35,221 हो गए। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 7,02,887 हो गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 1,422 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,88,135 हो गई। देश में 65 दिन बाद संक्रमण से मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं। अभी 7,02,887 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.35 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 96.36 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 39,24,07,782 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 13,88,699 नमूनों की जांच रविवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 3.83 प्रतिशत है, पिछले 14 दिन से यह पांच प्रतिशत से कम बनी है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 3.32 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 39वें दिन संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रही।
देश में अभी तक कुल 2,88,44,199 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मत्यु दर 1.30 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 28,0036,898 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।