फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 44643 new COVID19 cases and 464 deaths in the last 24 hours

खतरा: बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार नए मामले, 464 लोगों ने गंवाई जान, चार दिनों से बढ़ रही मरीजों की संख्या

Fri, 06 Aug 2021 09:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 09:52 AM IST
सार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले चार दिनों से कोरोना के 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। 

विज्ञापन
India reports 44643 new COVID19 cases and 464 deaths in the last 24 hours
बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार नए मामले, 464 मौतें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले चार दिनों से कोरोना के 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं, जबकि 464 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 41096 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,14,159 है। बता दें कि गुरुवार को 45,001 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह आंकड़ा 7 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन



केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में अचानक से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में 16 दिन बाद 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं, जबकि बंगलूरू में एक दिन में अचानक तीन हजार मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.14 है। वहीं, अब तक देश में कुल 49 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। 

विज्ञापन


केरल में बढ़ रहे केस
गुरुवार को सबसे ज्यादा 22,040 मामले केरल में आए। वहीं, सबसे ज्यादा 120 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। महाराष्ट्र में नए केस में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। यहां 9,026 केस आए। इससे पहले 20 जुलाई को 9,389 मरीज मिले थे।  केरल में गुरुवार को 22,040 लोग संक्रमित पाए गए। 19,478 लोग ठीक हुए और 117 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 34.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,328 लोगों की मौत हुई है। 

इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, 23 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed