फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 42909 new COVID-19 cases and 34 763 recoveries in the last 24 hours

देश में कोरोना: लगातार पांचवें दिन 40 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, एक्टिव केस ने बढ़ाई चिंता

Mon, 30 Aug 2021 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 30 Aug 2021 11:43 AM IST
सार

पिछले दो दिनों के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में थोड़ी राहत आई है। कोरोना के नए मामले करीब तीन हजार तक कम हुए हैं। बीते 24 घंटे में 42 हजार नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
India reports 42909 new COVID-19 cases and 34 763 recoveries in the last 24 hours
भारत में कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। लगातार पांचवें दिन 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी हो रही है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। केरल में दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। यहां एक दिन में 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, इस राज्य में चार बच्चों की मौत हो गई है, कोरोना संक्रमण के बढ़ने से तीसरी लहर की आशंका बढ़ती जा रही है। कोरोना की पॉजिटिव दर बढ़ने पर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर देश में कोरोना के मामलों में इसी तरह इजाफा जारी रहा तो तीसरी लहर को आने से नहीं रोका जा सकता है। 

विज्ञापन


पिछले पांच दिनों में 40 हजार के पार कोरोना के मामले

30 अगस्त 2021-  42 हजार 909 नए मामले 
29 अगस्त 2021-  45 हजार 083 नए मामले
28 अगस्त 2021-  46 हजार 759 नए मामले
27 अगस्त 2021-  44 हजार 658 नए मामले
26 अगस्त 2021-  46 हजार 164 नए मामले

सोमवार को मामूली गिरावट
देश में कोरोना संक्रमण के मामले में सोमवार को मामूली गिरावट आई हैं। बीते 24 घंटे में 42 हजार नए पॉजिटिवि मरीज मिले हैं, जबकि 380 लोगों की मौत हुई। वहीं, 34,763  मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं एक्टिव केस 1.15% हैं और रिकवरी रेट 97.51% पर बना हुआ है। अगर पिछले पांच दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो 26 अगस्त को कोरोना के दैनिक मामले 46 हजार 164 हो गए थे, वहीं, 27 अगस्त को  यह आंकड़ा 44,658 था।
विज्ञापन


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-42, 909 
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-34,763
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-380
बीते 24 घंटे में कुल टीका- 31.14 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3. 76 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.27 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.19 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.38 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 63.43 करोड़

देश में 63 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई
देश में अभी तक 3 करोड़ 19 लाख लोग कोरोना को मात देकर सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, तीन करोड़ 27 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 4 लाख 38 हजार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। देश भर में अब तक 63.43 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed