फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 40 120 new COVID19 cases and 585 deaths in last 24 hrs

कोरोना : बीते 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 585 लोगों ने गंवाई जान

Fri, 13 Aug 2021 10:22 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 13 Aug 2021 10:22 AM IST
सार

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम हो रहे हैं तो किसी दिन बढ़ रहे हैं । बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में करीब एक हजार की कमी आई है। 

विज्ञापन
India reports 40 120 new COVID19 cases and 585 deaths in  last 24 hrs
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में देश में 40, 120 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 585 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, 42,295 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से एक मरीज की मौत हो गई। मुंबई में डेल्टा वैरिएंट से यह पहली मौत है। वहीं,  बंगलूरू में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यहां पिछले पांच दिनों में करीब 250 बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन

 

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 40,120
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 42,295
बीते 24 घंटे में कुल मौतें- 585
बीते 24 घंटे में कुल टीका-57.31 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके- 3.21 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.13 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.30 लाख
अब तक कुल वैक्सीन- 52.95 करोड़

राज्यों को 54 करोड़ वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराई गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि अब तक राज्यों व संघ शासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की 54.04 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है। 1,09,83,510 टीके जल्द मुहैया कराए जा रहे हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में कोरोना टीकाकरण तेज करने के प्रति वचनबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed