कोरोना : बीते 24 घंटे में 39 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 491 लोगों ने गंवाई जान
बीते 24 घंटे में 39 हजार कोरोना मरीज पाए गए हैं, जबकि 491 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 43,910 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 39 हजार कोरोना मरीज पाए गए हैं, जबकि 491 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 43,910 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। शनिवार को कोरोना के 38 हजार मामले सामने आए थे। वहीं, 43,910 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,06,822 है।
महाराष्ट्र-केरल में बढ़े मामलेIndia reports 39,070 new #COVID19 cases, 43,910 recoveries & 491 deaths in the last 24 hours, as per Health Ministry
विज्ञापन
Total cases: 3,19,34,455
Active cases: 4,06,822
Total recoveries: 3,10,99,771
Death toll: 4,27,862
Total vaccination: 50,68,10,492 (55,91,657 in last 24 hrs) pic.twitter.com/KXEMzbPEdy — ANI (@ANI) August 8, 2021
केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कोरोना के बढ़ रहे मामले से अब केंद्र और राज्य सरकारें भी चिंतित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। वहीं, अब तक देश में कुल 50 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।
कोरोना ने बरपाया था कहर
गौरतलब है कि भारत में बीते साल कोरोना ने कहर बरपाया था। 7 अगस्त को 2020 को 20 लाख मरीज मिले थे। जबकि धीरे-धीरे आंकड़े बढ़ते चले गए थे। 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। वहीं, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख , 29 अक्टूबर को 80 लाख , 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ 4 मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ तक संख्या पहुंच गई थी। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी हो गई थी।