फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 37566 new corona cases and 907 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry

कोरोना: 102 दिन के बाद देश में 40 हजार से कम मामले हुए दर्ज, 907 मरीजों ने तोड़ा दम

Tue, 29 Jun 2021 12:43 PM IST
Tanuja Yadav पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 29 Jun 2021 12:43 PM IST
सार

देश में 102 दिनों के बाद कोरोना वायरस के मामले 40 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोविड 19 के 37566 नए मामले सामने आए, जबकि 907 मरीजों ने इस दौरान अपनी जान गंवा दी।

विज्ञापन
India reports 37566 new corona cases and 907 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 37,566 नए मामले सामने आए और 907 मरीजों की जान गई। 102 दिनों के बाद देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 40 हजार से नीचे दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के ताजा आंकड़ों की जानकारी दी। 

विज्ञापन


देश में कोरोना के 37566 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,03,16,897 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 907 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,97,637 हो गई। पिछले 77 दिन में संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


कोरोना के सक्रिय मामले घटे
कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,52,659 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.82 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.87 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 20,335 की कमी आई है। अभी तक कुल 40,81,39,287 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,68,008 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 से मृत्युदर 1.31 फीसदी हुई
आंकड़ों के अनुसार, नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.12 प्रतिशत है। यह पिछले 22 दिनों से पांच प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.74 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 47वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,93,66,601 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।


907 मरीजों ने गंवाई जान
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 907 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 287 लोग, केरल के 110 लोग, तमिलनाडु के 98 लोग और कर्नाटक के 93 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक संक्रमण से 3,97,637 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,21,573 लोग, कर्नाटक के 34,836 लोग , तमिलनाडु के 32,399 लोग, दिल्ली के 24,967 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,559 लोग, पश्चिम बंगाल के 17,644 लोग , पंजाब के 16,011 लोग और छत्तीसगढ़ के 13,437 लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed