फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 30948 new COVID19 cases and 403 deaths in the last 24 hrs

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा नए मामले, 403 लोगों ने तोड़ा दम

Sun, 22 Aug 2021 10:00 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 22 Aug 2021 10:00 AM IST
सार

कोरोना मामलों को लेकर शनिवार का दिन राहत देने वाला रहा।  बीते 24 घंटे में 30 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 38 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। 

विज्ञापन
India reports 30948 new COVID19 cases and 403 deaths in the last 24 hrs
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। बीते 24 घंटे में 30 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 403 लोगों की मौत हो गई। वहीं 38 हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 

विज्ञापन


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 30,948
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-38,487
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-403
बीते 24 घंटों में कोरोना टीका- 52.23 लाख 
देश में  अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3. 53 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.24 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.16 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.34 लाख


विज्ञापन
विज्ञापन


58.14 करोड़ से ज्यादा लोगों को लग चुकी है वैक्सीन
देश में अभी तक 3 करोड़ 24 लाख लोग कोरोना को मात देकर सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, तीन करोड़ 24 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 4 लाख 34 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। देश भर में अब तक 58.14 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लग चुके हैं। बीते 24 घंटों में 52.23 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed