फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 27254 new COVID19 cases and 219 deaths in last 24 hours

राहत: कोरोना के मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में 27 हजार नए संक्रमित मिले, 219 लोगों ने गंवाई जान

Mon, 13 Sep 2021 10:26 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 10:26 AM IST
सार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में 27 हजार से भी कम नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
India reports 27254 new COVID19 cases and 219 deaths in last 24 hours
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना मामलों को लेकर सोमवार का दिन राहत लेकर आया। बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,254  नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 219 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 37,687 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। कोरोना केस में आ रही गिरावट से हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, केरल में कोरोना का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है।

विज्ञापन


राज्य में कोरोना के दैनिक मामले 25 हजार से ऊपर आ रहे हैं। वहीं, 150 से ज्यादा लोग कोरोना की वजह से दम तोड़ रहे हैं। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट यहां पर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। देशभर में कोरोना की संख्या में कमी टीकाकरण अभियान को तेज करने से आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीनेशन ड्राइव तेज होने की वजह से कोरोना के नए मामले कम हो रहे हैं। 
विज्ञापन



देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-27,254 
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-37,687
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-219 
बीते 24 घंटे में कोरोना टीका- 53.38 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.74 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.32 करोड़
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.24 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4,42 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 74.38 करोड़

 

छह राज्यों में कोरोना की पहली खुराक सौ फीसदी पूरी
कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण कवच बनकर सामने आ रहा है। टीका लेने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका कम होती है। देश के छह राज्यों में कोरोना की पहली खुराक का वैक्सीनेशन अभियान 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। पिछले महीने हिमाचल प्रदेश को सबसे पहले यह कामयाबी मिली थी और अब इस सूची में पांच और राज्यों के नाम शामिल हो गए हैं। इन सभी छह राज्यों में कोरोना की पहली खुराक का 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। 

गोवा ने केरल से आने वाले यात्रियों के लिए पांच दिन का क्वारंटीन अनिवार्य किया
वहीं गोवा सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर लोगों के लिए पांच दिवसीय पृथक-वास अनिवार्य कर दिया है। खासकर विद्यार्थियों और केरल से काम के मकसद से राज्य आ रहे लोगों के लिए।रविवार को जारी एक अधिसूचना में, गोवा प्रशासन ने जारी राज्यव्यापी कर्फ्यू को भी 20 सितंबर तक बढ़ा दिया है और तटीय राज्य में कसीनो समेत कई गतिविधियों पर प्रतिबंधों को जारी रखा है। इस साल 24 घंटे का कर्फ्यू पहली बार नौ मई को लगाया गया था और उसके बाद से इसे लगातार बढ़ाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed