देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा नए मामले, 389 लोगों ने तोड़ा दम
देश में कोरोना की रफ्तार कम पड़ती जा रही है, कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। बीते 24 घंंटे में 25 हजार से तक कोरोना के नए मामलों में हैं। वहीं, 44 हजार स्वस्थ होकर लौट गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में 25 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 389 लोगों की मौत हो गई। वहीं 44 हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। काफी लंबे समय बाद स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं, कोरोना के नए मामले कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना की रफ्तार कम हो रही है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 25,072
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-44,157
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-389
बीते 24 घंटों में कोरोना टीका- 07.95 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या- 3. 33 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.24 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.16 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.34 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 58.14 करोड़
58.14 करोड़ से ज्यादा लग चुके हैं कोरोना टीकाIndia reports 25,072 new #COVID19 cases, 44,157 recoveries and 389 deaths in the last 24 hrs, as per Health Ministry.
विज्ञापन
Total cases: 3,24,49,306
Total recoveries: 3,16,80,626
Active cases: 3,33,924
Death toll: 4,34,756
Total vaccinated: 58,25,49,595 (7,95,543 in last 24 hours) pic.twitter.com/jiyOwmadnx — ANI (@ANI) August 23, 2021
देश में अभी तक 3 करोड़ 24 लाख लोग कोरोना को मात देकर सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, तीन करोड़ 24 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 4 लाख 34 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। देश भर में अब तक 58.14 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लग चुके हैं। बीते 24 घंटों में 07.23 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई हैं।