Covid 19 Cases: बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार नए मामले आए सामने, डेढ़ लाख से ऊपर है एक्टिव केस
Coronavirus Cases India Live Update : भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12, 428 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस में भी कमी आ रही है। फिलहाल देश में 1 लाख 60 हजार से ऊपर सक्रिय मामले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12, 428 नए मामले सामने आए हैं, हालांकि, कोरोना से मरने वालों की दैनिक संख्या कम नहीं हो रही है। सोमवार को 356 लोगों की मौत हो गई। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 15 हजार से ऊपर है। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1 लाख 63 हजार 816 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1 लाख 63 हजार816 एक्टिव केस आए हैं, जो धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, जबकि 3 करोड़ 76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 82 लाख 64 हजार 732 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 53 हजार 914 लोगों की मौत हो चुकी है।
झारखंड में कोरोना की रफ्तार तेज
वहीं, त्योहारी सीजन होने के चलते कुछ राज्यों में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। झारखंड में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। राजधानी रांची में पिछले दो दिनों में कोविड संक्रमण के मामलों में हैरान करने वाली बढ़ोतरी हुई है। हटिया रेलवे स्टेशन पर रैपिड एंटीजन टेस्ट में एक साथ 55 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज?
इसके पहले 22 अक्तूीबर को रांची में कोरोना के 36 मामले सामने आये थे। पूरे झारखंड में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 280 हो गई है। यह पिछले एक महीने में कोविड संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है।
COVID-19 | India reports 12,428 new cases, 356 deaths and 15,951 recoveries in the last 24 hours; Active caseload stands at 1,63,816 pic.twitter.com/KS2NpzFSVf
— ANI (@ANI) October 26, 2021