फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India rejects Nepal objection to S Jaishankar statement on Buddha

बुद्ध पर जयशंकर के बयान पर नेपाल की आपत्ति को भारत ने किया खारिज

Mon, 10 Aug 2020 07:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Aug 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
India rejects Nepal objection to S Jaishankar statement on Buddha
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI

विदेश मंत्री एस जयशंकर के भगवान गौतम बुद्ध पर बयान को लेकर नेपाल की आपत्तियों को भारत ने रविवार को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था।

विज्ञापन


दरअसल, जयशंकर ने शनिवार को एक वेबिनार में कहा था कि महात्मा गांधी और भगवान बुद्ध ऐसे दो महापुरुष हैं जिन्हें दुनिया हमेशा याद रखेगी और इनकी शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रहेंगी। हालांकि नेपाली मीडिया ने जयशंकर के हवाले से बुद्ध को भारतीय कहा।
विज्ञापन


इसी बयान पर आपत्ति जताते हुए नेपाली विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक तथ्यों से साबित हुआ है कि बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था। इसे यूनेस्को ने भी वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी घोषित किया है। 2014 में नेपाल यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाली संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि नेपाल वह देश है जहां विश्व में शांति का उद्घोष हुआ और बुद्ध का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाली विदेश मंत्रालय और कई नेपाली नेताओं के आपत्ति जताने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने रविवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वेबिनार में विदेश मंत्री जयशंकर की टिप्पणी ने हमारी साझा बौद्ध विरासत को संदर्भित किया था।


इसमें कोई शक नहीं कि गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था, जो नेपाल में है। इससे पहले नेपाल ने भगवान राम के नेपाली होने और अयोध्या के अपने यहां होने का दावा किया था। साथ ही सीमा को लेकर भी विवाद खड़ा कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed