फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India rejects China offer to play constructive role over Kashmir

भारत ने खारिज किया कश्मीर पर चीन का ऑफर, कहा- यह हमारा आपसी मामला

Thu, 13 Jul 2017 08:33 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 13 Jul 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
India rejects China offer to play constructive role over Kashmir

कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत ने चीन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। भारत ने साफ तौर पर कहा कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान दो देशों का आपसी मसला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर को लेकर भारत का स्टैंड क्लियर है। कश्मीर समेत सभी मुद्दों पर बात हो रही है।

विज्ञापन


साथ ही बागले ने भारत-चीन के बीच सीमा पर बढ़ रही तनातनी पर कहा कि हंबर्ग में चीन के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच कई मुद्दों पर बात हुई और दोनों तरफ से डिप्लोमैटिक चैनल्स खुले हुए हैं। 
विज्ञापन


कश्मीर मामले में रचनात्मक भूमिका निभाना चाहता है चीन
गौरतलब है कि चीन ने बुधवार को कहा कि वह भारत, पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधारने के लिए ‘रचनात्मक भूमिका’ निभाने का इच्छुक है। चीन ने नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव के बाद कहा कि कश्मीर के मुद्दे ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी विदेश विभाग के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने भारत, पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की है। शुआंग ने कहा कि कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बढ़ता तनाव न सिर्फ दोनों देशों के बीच शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचाएगा बल्कि क्षेत्र की शांति के लिए नुकसानदायक होगा।

उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि दोनों देश शांति और स्थिरता के अनुकूल कदम उठाएंगे और तनाव बढ़ाने से बचेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार के लिए चीन रचनात्मक भूमिका निभाने को इच्छुक है।’ इससे पहले उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान दक्षिण एशिया के महत्वपूर्ण देश हैं लेकिन कश्मीर की स्थिति ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।


इससे पहले भारत अब तक कहता रहा है कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें किसी अन्य के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है। चीन की तरफ से यह बयान भारत के साथ सिक्किम सेक्टर के दोकलम में भारत-चीन में गतिरोध के बीच आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed