फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reducing poverty very quickly in comparison of other developing countries

विकासशील देशों में सबसे तेजी से गरीबी हटाने वाला देश बना भारत

Sat, 13 Jul 2019 10:58 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 13 Jul 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
India reducing poverty very quickly in comparison of other developing countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

भारत विकासशील देशों में सबसे तेजी से गरीबी दूर करने वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र ने 101 देशों में गरीबी की एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें ये बात कही गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2006 से 2016 के बीच भारत ने 10 विकासशील देशों के समूह में सबसे तेजी से गरीबी कम की है। इस दौरान देश के 27.1 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

विज्ञापन

भारत में कितने घटे गरीब

यूएनडीपी की मल्टीडाइमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार भारत में गरीबों की संख्या 64 करोड़  (55.1 फीसदी) से घटकर 36.9 करोड़ (27.9 फीसदी) हो गई है। इस रिपोर्ट में भारत के अलावा बांग्लादेश, कंबोडिया, हैती, पेरू, कांगो, इथोपिया, नाइजीरिया, पाक, वियतनाम जैसे देशों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन

दुनियाभर में कितने गरीब

रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर के 130 करोड़ गरीब लोगों में 50 फीसदी ऐसे हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम है। इनमें दो तिहाई मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं। गरीबी के कारण दक्षिण एशिया में 3.6 करोड़ बच्चे आठवीं तक पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार राज्यों में सबसे ज्यादा गरीब

देश के 19.6 करोड़ गरीब लोग चार राज्यों बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से हैं। ये संख्या देश के कुल गरीबों में आधे से ज्यादा है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में 76.5 फीसदी लोग गरीब हैं। उत्तर प्रदेश में 70 फीसदी से ज्यादा आबादी गरीब है। 

किस पैमाने पर रेटिंग

इंडेक्स में इन पैमानों के आधार पर गरीबी की रेटिंग की गई है। पोषण की कमी, शिशु मृत्यु दर में कमी, रसोई गैस में कमी, स्वच्छता में कमी, पीने का पानी कम होना, बिजली की कमी, घरों की कमी, संपत्तियों का अभाव। भारत ने स्कूल जाने के साल और स्कूल में मौजूदगी की दर में भी सुधार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed