Covid Update: तीन माह में सबसे कम नए कोरोना केस मिले, जानिए देश में महामारी की स्थिति
बीते 24 घंटों में सक्रिय केस में और गिरावट आई है। ये अब 52,336 रह गए हैं। बीते 24 घंटों में 23 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। इसमें केरल में पूर्व में हुए एक मौत शामिल हैं, जिसे राज्य ने अब मौत के आंकड़ों में जोड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में आज 4417 नए कोरोना संक्रमित मिले। ये पिछले तीन माह में एक दिन में मिले संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। देश की दैनिक संक्रमण दर भी तेजी से घटकर 1.20 फीसदी रह गई।
मंगलवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों में यह बात कही गई है। बीते 24 घंटों में सक्रिय केस में और गिरावट आई है। ये अब 52,336 रह गए हैं। बीते 24 घंटों में 23 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। इसमें केरल में पूर्व में हुए एक मौत शामिल हैं, जिसे राज्य ने अब मौत के आंकड़ों में जोड़ा है। इसके साथ ही कोरोना से कुल मृतक संख्या 5,28,030 हो गई है। इससे पहले देश में 6 जून को 24 घंटे के अंदर 3,714 नए मामले सामने आए थे। उसके बाद मंगलवार को मिले संक्रमित तीन माह के सबसे कम है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल केस की तुलना में सक्रिय केस 0.12 फीसदी हैं। कोरोना की राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 98.69 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 1638 की गिरावट दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 1.20 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.06 फीसदी रही। कोरोना महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,38,86,496 हो गई है, जबकि कोविड मृत्यु दर 1.19 फीसदी दर्ज की गई।
22 नई मौतों में दिल्ली में चार, महाराष्ट्र के तीन और बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हुई दो-दो मरीजों की मौत शामिल है। राष्ट्रव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 213.72 करोड़ कोविड टीकों की खुराक दी जा चुकी है।
#COVID19 | India reports 4,417 fresh cases and 6,032 recoveries in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) September 6, 2022
Active cases 52,336
Daily positivity rate 1.20% pic.twitter.com/abKw2JLwL7