फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India records highest ever more than 4.2 lakh coronavirus tests in a single day

देश में एक दिन में 4.2 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच, मृत्यु दर में भारी गिरावट

Sat, 25 Jul 2020 04:46 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 25 Jul 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
India records highest ever more than 4.2 lakh coronavirus tests in a single day
कोरोना वायरस की जांच

भारत ने धीरे-धीरे कोरोना वायरस के लिए अपनी परीक्षण क्षमता को बढ़ा दिया है और एक दिन में 4.20 लाख से अधिक परीक्षण किए गए हैं। वहीं, मरने वाले लोगों की दर में भारी गिरावट आई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में एक ही दिन में सबसे ज्यादा 4.2 लाख से अधिक लोगों के नमूनों की जांच की गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा है कि प्रयोगशालाओं की संख्या में वृद्धि की वजह से यह संभव हो पाया। मंत्रालय ने बताया कि अब तक लगभग 1.6 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया गया है। कोरोना से मरने वाले लोगों की दर में काफी कमी आई है। देश में कोरोना मृत्यु दर अब घटकर 2.35 फीसदी हो गई है। 
विज्ञापन


भारत में जनवरी में बीमारी के लिए नमूनों के परीक्षण के लिए केवल एक प्रयोगशाला थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 1,301 हो गई है, जिसमें निजी प्रयोगशालाएं भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आईसीएमआर द्वारा संशोधित दिशा-निर्देश और राज्यों द्वारा चौतरफा प्रयासों से व्यापक परीक्षण में सहायता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शुक्रवार तक, देश में कोरोना के लिए कुल 1,58,49,068 परीक्षण किए गए थे। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने पिछले एक सप्ताह में हर दिन 3.50 लाख परीक्षण किए। पिछले 24 घंटों में 4,20,898 नमूनों का परीक्षण करने के साथ ही टेस्ट प्रति मिलियन (टीपीएम) बढ़कर 11,485 हो गया है और ऊपर की तरफ प्रवृत्ति को बनाए रखना है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, केंद्र सरकार ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को आक्रामक परीक्षण के साथ 'टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट' की रणनीति बनाए रखने की सलाह दी है, जिससे शुरुआत में दैनिक पॉजिटिव मामलों की संख्या अधिक हो सकती है, लेकिन अंत में गिरावट भी आएगी। 


कोरोना के लिए नमूनों के परीक्षण में वृद्धि के साथ, शनिवार को घातक दर घटकर  2.35 प्रतिशत हो गई है और स्वस्थ्य दर बढ़कर 63.54 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, दुनिया के मुकाबले भारत में सबसे कम मृत्यु दर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed