फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reached first place in terms of corona vaccination every day

कोविड वैक्सीन: रोजाना टीकाकरण में भारत सबसे आगे, मंगलवार को 33 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

Thu, 08 Apr 2021 07:36 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 07:36 AM IST
सार

  • मंत्रालय ने कहा- आज दुनिया में सबसे ज्यादा टीकाकरण भारत में किया जा रहा है। अब तक देश में 8.70 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

विज्ञापन
India reached first place in terms of corona vaccination every day
corona vaccine - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित रोगी भारत में मिल रहे हैं। वहीं इस स्थिति से निपटने के लिए देश में टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है, जिसका परिणाम है कि देश अमेरिका से आगे निकल चुका है।

विज्ञापन


हर दिन वैक्सीन देने के लिहाज से भारत पहले पायदान पर पहुंच चुका है। तीसरे चरण के टीकाकरण के बाद से देश में प्रत्येक दिन औसतन 30 लाख से अधिक लोगों को टीका दिया जा रहा है जो अमेरिका से भी अधिक है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 33 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई। आज दुनिया में सबसे ज्यादा टीकाकरण भारत में किया जा रहा है। अब तक देश में 8.70 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें सर्वाधिक पांच करोड़ से अधिक लोगों की आयु 45 या उससे अधिक है। इन लोगों को बीते एक मार्च से टीका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका में हर दिन औसतन 30.53 लाख ,इटली में 2.45 लाख, तुर्की में 2.85 लाख, फ्रांस में 2.91 लाख, जर्मनी में 3 लाख, ब्रिटेन में 4.13 लाख और ब्राजील में 6.23 लाख लोगों को रोजाना वैक्सीन दी जा रही  है। अमेरिका में अब तक 16 करोड़ लोगों को, ब्रिटेन में तीन करोड़, ब्राजील में 2.01 करोड़, जर्मनी में 1.43 करोड़, फ्रांस में 1.23 करोड़ और इटली में 1.10 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

सोनू सूद ने ली टीके की पहली डोज
फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने बुधवार को कोरोना टीके की पहली डोज अमृतसर में लगवाई। टीका लगवाने के साथ ही सोनू ने संजीवनी- अ शॉट ऑफ लाइफ अभियान की शुरुआत की, जिसके जरिए वो लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करेंगे।


उन्होंने कहा कि ये अभियान उन लोगों के लिए है जो लोग ये सोच रहे हैं कि टीका लगवाएं या नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर-परिवार के हर सदस्य को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed