फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA Politics If there proper seat sharing, BJP won't be able retain power in Centre Mamata Banerjee

'INDIA': विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होगी TMC, ममता बोलीं- जानकारी नहीं; चुनावी नतीजों पर कही यह बात

Mon, 04 Dec 2023 06:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 04 Dec 2023 06:27 PM IST
सार

विधानसभा में बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि विरोधियों के बीच वोटों के बंटवारे के कारण भाजपा ने राजस्थान में कांग्रेस से अधिक सीटें जीतीं। अब हमें एक रणनीति तैयार कर उसे अंतिम रूप देना होगा।

विज्ञापन
INDIA Politics If there proper seat sharing, BJP won't be able retain power in Centre Mamata Banerjee
Mamata Banerjee - फोटो : Social Media

विस्तार

'INDIA' गठबंधन की 6 दिसंबर को होने वाली बैठक में तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं होगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है और मेरे उत्तर बंगाल के कुछ कार्यक्रम तय हैं। अगर इस बारे में जानकारी होती तो मैं उत्तर बंगाल के कार्यक्रम में नहीं जाती। मैं उत्तर बंगाल के दौरे पर जा रही हूं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर उचित सहमति बनी तो भाजपा केंद्र में सत्ता बरकरार नहीं रख पाएगी। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए खुशी की कोई बात नहीं है, क्योंकि वोटों का अंतर कम था।
विज्ञापन


विधानसभा में बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि विरोधियों के बीच वोटों के बंटवारे के कारण भाजपा ने राजस्थान में कांग्रेस से अधिक सीटें जीतीं। अब हमें एक रणनीति तैयार कर उसे अंतिम रूप देना होगा। मुझे लगता है कि अगर सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई तो भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में वापसी नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए 6 दिसंबर को बैठक
इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए 6 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर जुटेंगे। इससे पहले हुई बैठकों में ममता बनर्जी, अपने भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ भाग लेती रही हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को संभावित बैठक के दौरान चुनाव से पहले सामूहिक रूप से भाजपा का मुकाबला करने की अपनी योजना पर विचार-विमर्श करने और उसे अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।


पंचायतों को सीधे अनुदान भेज रही केंद्र सरकार: ममता
इस बीच ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार सीधे पंचायतों को अनुदान भेज रही है, जिससे राज्य सरकारों की शक्ति पर अंकुश लग गया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते राज्य सरकार को संबंधित पंचायतों में किए जा रहे कार्यों के बारे में हमेशा जानकारी नहीं मिल पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed