एक जगह से कंट्रोल किया जा सकेगा कई एयरपोर्ट्स का ट्रैफिक, फ्लाइट्स नहीं होंगी लेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में फ्लाइट सुविधा और एयर कनेक्टिविटी को बेहतर करने की कोशिश में लगे है। सरकार ने पीएम के सपने को सच करने के लिए अपने प्लान के तहत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम को उम्दा करने की तैयारी की है।
आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि लेवर शॉर्टेज को कम करने के लिए सरकार रिमोट एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर लगाने जा रही है। रनवे पर हाई रिजॉल्यूशन के इन्फ्रा-रेड कैमरों की मदद से एयरपोर्ट से दूर मौजूद बिल्डिंग से रनवे की गतिविधि समेत एयर ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी। इन हाईटैक टावर्स को पुराने टॉवर्स से रिप्लेस किये जाने की योजना है।
पढ़ें: ऐसा क्या हुआ, दुल्हन ने एयरलाइंस पर ठोका 34 लाख डॉलर का दावा
एयर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए इस तरह की तकनीक ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड और स्वीडन में इस्तेमाल की जाती है। यहां कई एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक को सिर्फ एक जगह से कंट्रोल किया जाता है। इस तकनीक की मदद से हर एयरपोर्ट पर जहां एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की जरूरत नहीं होगी और न ही हर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक कंट्रोल टावर लगाने होंगे।
सूत्र बताते हैं कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया स्टडी शुरू कर चुका है कि किस तरह से रिमोट कंट्रोल सिस्टम के जरिए फ्लाइट के आने जाने पर नजर रखी जाएगी।
भारत में इस टेक्नोलॉजी को लाने के लिए स्वीडन की SAAB और कनाडा की सीरेज टेक्नोलॉजी कंपनी से बातचीत चल रही है। साब इंडिया के मार्केटिंग डाइरेक्टर कहते हैं इस संबंध में एयरपोर्ट रेगुलेटर्स से कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पढ़ें: 15 किलो से भारी बैगेज लेकर उड़ान भरने पर 3 गुना ज्यादा देनी होगी फीस
सीरेज ने हंगरी, अल्बेनिया में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के टावर लगाए हैं। भारत में एयर पैसेंजर ट्रैफिक विश्व का चौथा सबसे बड़ा मार्केट है जो कि हर साल 20 प्रतिशत बढ़ रहा है। प्लान पर अभी काम चल रहा है जिसमें अगले दो सालों के भीतर 50 एयरपोर्ट को इस ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से जोड़कर छोटे शहरों को एयर कनेक्टिविटी से बेहतर किया जाना है।
भारत में छोटी विमान कंपनियां जिसमें इंडिगो, स्पाइसजेट दर्जनों छोटे प्लेन्स का ऑर्डर कर चुकी हैं। ऐसे में आने वाले वक्त में भारत एयर ट्रफिक का छोटे शहरों में जाल बुनने की तैयारी में है।