फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Philippines relations President Marcos said Together against terrorism News In Hindi

भारत-फिलीपींस रिश्तों का नया दौर: राष्ट्रपति मार्कोस बोले- आतंकवाद के खिलाफ साथ, रणनीतिक साझेदारी करेंगे मजबूत

Tue, 05 Aug 2025 02:55 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 02:55 PM IST
सार

भारत दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने पीएम मोदी से मुलाकात में भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन किया। साथ ही भारत के तेजी से हो रहे विकास की सराहना की।

विज्ञापन
India-Philippines relations President Marcos said Together against terrorism News In Hindi
फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान भारत के साथ साझा मूल्यों और रणनीतिक साझेदारी को लेकर भरोसा जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भारत के साथ एकजुटता का संदेश लेकर आए हैं। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में समर्थन जताया।

विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ- मार्कोस जूनियर
राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर ने कहा कि मैं भारत को पहलगाम हमले में हुई दुखद घटना को लेकर हमारी एकजुटता का संदेश देता हूं और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भी भारत के साथ हूं। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद, मैं भारत को 'विकसित भारत 2047' के सपने की ओर मजबूती से आगे बढ़ते देखने पर बधाई देता हूं। यह सब पीएम मोदी के सक्षम नेतृत्व में हो रहा है।

विज्ञापन

भारत में हो रहे तेज बदलाव का किया जिक्र
मार्कोस जूनियर ने आगे कहा कि दिल्ली पहुंचते ही उन्हें भारत में हो रहे तेज़ बदलाव और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ऊर्जा का अहसास हुआ। उन्होंने भारत की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं भारत में हूं। मेरे चार पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों ने भी भारत की यात्रा की थी, जिनमें मेरे पिता भी शामिल थे, जो 1976 में भारत आने वाले पहले फिलीपींस राष्ट्रपति थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India Philippines Ties: 'हम पसंद से दोस्त, नियति से साझेदार', फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद PM मोदी



राष्ट्रपति मार्कोस ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

इसके साथ ही राष्ट्रपति मार्कोस ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आपने और भारत सरकार ने मुझे, मेरी पत्नी और हमारे पूरे प्रतिनिधिमंडल को जिस गर्मजोशी और सम्मान से स्वागत किया, उसके लिए दिल से आभार। साथ ही, हमारे लिए गैर-बासमती चावल के निर्यात पर लगे प्रतिबंध से छूट देने के लिए भी धन्यवाद।

भारत-फिलीपींस के रिश्ते में मजबूती पर जोर
अंत में राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा कि भारत और फिलीपींस के रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में और मजबूत हुए हैं। “मैं बहुत खुश हूं कि आज हमने इस दोस्ती को और आगे बढ़ाते हुए इसे पूर्ण रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और फिलीपींस साझा मूल्य, हित और चिंताएं रखते हैं, खासकर वर्तमान भूराजनीतिक परिस्थितियों के बीच, जो दोनों देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर डालती हैं।

ये भी पढ़ें:- CISF Recruitment: सीआईएसएफ की ताकत में होगा इजाफा; हर साल 14000 नई भर्तियां, 2.20 लाख होगी जवानों की संख्या


दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से जारी किए स्मारक डाक टिकट
इस दौरान दोनों नेताओं ने दिल्ली में एक खास कार्यक्रम के दौरान मिलकर स्मारक डाक टिकट जारी किए। यह डाक टिकट भारत और फिलीपींस के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों को दर्शाते हैं। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों को यादगार बनाने के लिए इन टिकटों को जारी किया गया है। इसके साथ ही इस मौके पर दोनों नेताओं ने आपसी दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

भारत और फिलीपींस ने कई समझौतों पर किए हस्ताक्षर
इसके साथ ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुआल्देज मार्कोस जूनियर की मौजूदगी में भारत और फिलीपींस के बीच कई समझौतों (एमओयूएस) पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों का मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाना और आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाना है। यह समझौते व्यापार, सुरक्षा, शिक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed