फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Pakistan relations after 28 months both countries issued visas to diplomats

तनाव कम करने की कोशिश: भारत-पाकिस्तान ने 28 महीने बाद राजनयिकों को जारी किया वीजा

Wed, 25 Aug 2021 06:57 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Aug 2021 06:57 AM IST
सार

  • भारत ने पाकिस्तान के सात राजनयिकों और पाकिस्तान ने भारत के 33 अधिकारियों को वीजा दिए 
  • 15 मार्च तक आए आवेदनों के आधार पर तनाव कम करने के लिए उठाए कदम
  • पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनाया था सख्त रुख

विज्ञापन
India Pakistan relations after 28 months both countries issued visas to diplomats
भारत-पाकिस्तान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के राजनयिकों को करीब 28 महीने के बाद नए वीजा जारी किए। यह वीजा विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए 15 मार्च 2021 तक आए आवेदनों के आधार पर दिए गए। माना जा रहा है कि यह कदम संबंधों में तनाव कम करने के उद्देश्य से उठाए गए।

विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान के सात राजनयिकों और पाकिस्तान ने भारत के 33 अधिकारियों को वीजा दिए हैं। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और वीजा जारी हो सकते हैं। 2019 में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों द्वारा किए पुलवामा फिदायीन हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति सख्त रुख अख्तियार किया था।
विज्ञापन


उस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। कहा जा रहा है कि इस वर्ष जनवरी में दुबई में बैकचैनल डिप्लोमेसी के तहत हुई बातचीत के बाद तनाव घटाने की कोशिशें हो रही हैं। फरवरी में दोनों देशों की सेनाओं ने गोलीबारी रोकने पर संयुक्त घोषणा की थी, वहीं मार्च में पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत से गुजारिश की थी कि बीती बातों को भूल कर दोनों देश सहयोग पर बात करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएई ने भारत से जाने वालों का आगमन वीजा रोका
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत से होकर आने वाले या बीते 14 दिनों से भारत में रहे यात्रियों को आगमन वीजा देने की सुविधा अस्थायी तौर रोक दिया है। यूएई के अधिकारियों के अनुसार यह फैसला कोरोना महामारी के हालात में बदलाव को देखते हुए लिया गया है। गौरतलब है कि 3 अगस्त को ही यूएई ने भारत से यात्रा करने वालों पर प्रतिबंध हटाया था। अमेरिका, यूरोप और कई अफ्रीकी देशों को जाने वाले लोगों के लिए यूएई एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट पॉइंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed